जोनाई- निज संवाददाता 15 जुलाई :-
ईस्ट सियांग जिला के पासीघाट स्थित कारागार से पिछले 11 जुलाई को भागने वाले सात कैदियों में से अब तक तीन लोगो को पुलिस ने अभियान चला कर पकड़ लिया हैं । वहीं रुकिसन थाना के प्रभारी अब्राहम तायींग ने बताया असम के धेमाजी जिला के जोनाई पुलिस के सहयोग मुरकंग सेलेक रेल स्टेसन के समीप से अभिजीत गोगोई उर्फ दिगंत गोगोई को बीते कल पकड़ा गया। जो रेल से भागने के फिराक में था। अभिजीत गोगोई की निशानदेही पर पासीघाट और रुकसनि पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आज असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमाई अंचल के जेलम से सुभाष मंड़ल को गिरफ्तार कर लिया। सुभाष मंड़ल वर्ष 2018 में अरुणाचल प्रदेश रुरल बैंक की मैबो शाखा के एक कर्मचारी की हत्या के जुर्म में जेल में बंद था। वहीं कालेन आपांग नामक कैदी को मांगनांग से पकड़ा गया, जो बलात्कार के आरोप में जेल में बंद था। अभी भी तारो हमाम, तालोम पानयिंग, राजा तायेंग और दानी गामलिन फरार हैं। जिन्हे पकड़ने के लिये ईस्ट सियांग जिला की पुलिस ने अभियान छेड़ रखा हैं।
फऱार तीनों कैदियों को पकड़ने में ईस्ट सियांग जिला के पुलिस अधीक्षक के.पी सिंह, डीएसपी.टी. ताताक, रुकसिन के एसडीपीओ टी. सारिंग, रुकसिन थाना के प्रभारी अब्राहम तायींग सहित पुलिस के दल ने महत्वपुर्ण भुमिका निभाई।



No comments:
Post a Comment
say somethings