Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई ,निज संवाददाता , 4 जुलाई :
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में मिसिंग समाज के सांस्कृतिक जगत के पुरोधा पुरुष अईराम बोरी के जीवन और समाजिक अवदान पर अधारित पुस्तक का आज विमोचन किया गया। 
जोनाई के लेखक और साहित्य कार विजय बोरी के ग्रंथ का विमोचन जोनाई बाजार के बिचोंबीच स्थित नसारसुक कार्यालय के प्रांगण में किया गया। अईराम बोरी के जीवन पर अधारित पुस्तक " दृरबी बाबू अईराम बोरी" नामक शीर्षक का विमोचन विशिष्ट साहित्यिक व पेंशनर इंद्रेशवर पेगु ने किया । 
लेखकक विजय बोरी ने कहा कि तत्कालीन नेफा के प्रशासनिक अंचल के विशिष्ट समाज आर्मी तथा प्रवीण शिल्पी अईराम बोरी के समाजिक अवदान को लोगो को परिचय कराना ही लक्ष्य है । उक्त सभा में जोनाई बाजार गांव पंचायत के अध्यक्ष जयंत बोरी , लेखक विजय बोरी , रोयल पेगु , शिक्षक टुकेश्वर अग्रवाला आदि सहित लोगो ने सभा को सम्बोंधित किया। सभी वक्ताओं ने भविष्य में मिसिंग समाज के सांस्कृतिक जगत के पुरोधा पुरुष अईराम बोरी पर अधारित और पुस्तक प्रकाशित करने का अनुरोध किया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib