जोनाई , निज संवाददाता , 20 अगस्त :
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के महकमाधिपति कार्यालय के सभा कक्ष में आज कोविड 19 की वैक्सिनेशन के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया । जिसमे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित मुरकंगसेलेक जनजाति विकास प्रखण्ड कार्यालय के अधीन सभी 15 गांव पंचायतो के अध्यक्ष, सचिव और लाट गांव बुढा ने हिस्सा लिया। जिसमे सभा की अध्यक्षता महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने किया । जिसमे मुरकंगसेलेक जनजातीय विकास प्रखण्ड कार्यालय के अधिकारी ईश्वर प्रसन्न सुतिया और जोनाई महकमा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान ,प्रखण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के व्यवस्था प्रवंधक रोज बरुवा आदि सहित कई अधिकारी उपस्थित थे ।
जिसमें अब तक कोविड-19 की टीकाकरण की स्थिति और शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए भविष्य की रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।
सभा में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों का कुल लक्ष्य 110000 लिया गया है। जिसमें अब तक कुल 73521 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कोविड वैक्सीनेशन के संदर्भ में सभी पंचायत के प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों से एक साथ जाकर अपने क्षेत्र में लोगों में जागरूकता अभियान चलाने का अनुरोध किया ।



No comments:
Post a Comment
say somethings