Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 25 अगस्त :

    धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के भारतीय जनता पार्टी की पुर्व जोनाई मण्डल समिति ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का आयोजन आज मिसिंग कृष्टि भवन के प्रांगण में  किया गया। जहां सभा का अध्यक्षता भाजपा की पुर्व जोनाई मण्डल के अध्यक्ष आदित्य बरुवा ने किया । सभा की उद्देश्य व्याख्या भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवक संघ के आह्वायक भवेन्द्र मेदक ने किया। इस सभा में भाजपा के पुर्व जोनाई मण्डल के उपाध्यक्ष किशोर भागवती , सचिव पुतुल पेगु , धेमाजी जिला समिति के आईटी सेल के तुलाराम टाकु , महिला मोर्चा के देवीलता गोगोई , महिला मोर्चा की अध्यक्ष बाटीकी पांगिंग , ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संतोष बरगोहांई , किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनय लगासु , भारतीय स्टेट बैंक से अवकाश प्राप्त बरगाराम देवरी ,मुरकंगसेलेक  जनजाति विकास खंड के योग प्रशिक्षक रितामोनी सेतिया सहित भाजपा के जिला और मण्डल स्तर के  नेता और स्वास्थ्य स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

 इस सभा को  महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किशोर कुमार कामान , डॉ. राहुल पांगिंग और मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के कार्यवाही सदस्य नरेश कुम्बांग तथा भाजपा के पुर्व जोनाई मण्डल समिति के सचिव प्रताप पसार  उपाध्यक्ष किशोर भागवती और पुर्व अध्यक्ष ज्यौति कुली ने  संबोधित किया।  

 भाजपा के पुर्व जोनाई मण्डल समिति के आदित्य बरुवा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अपने कार्यकर्ताओं की एक विशेष टीम तैयार कर रही है। जिसे 'स्वास्थ्य स्वयंसेवक' का नाम दिया गया है। इन स्वयंसेवकों को कोरोना से रोकथाम, अस्पतालों की स्थिति, वैक्सीनेशन प्रोग्राम सहित कोरोना के लक्षण और उसके संक्रमण के बारे में विस्तृत रुप से ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही पार्टी इस कार्यक्रम के लिए  चार सदस्यों का चयन करेगी। ये स्वास्थ्य कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर लोगों को कोरोना के प्रोटोकाल के बारे में समझाएंगे। अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो जाता है, तो उसका इलाज कैसे होना चाहिए और उसे कहां ले जाना चाहिए , इसकी व्यवस्था भी ये स्वास्थ्य स्वयंसेवक करेंगे। उक्त सभा में जोनाई ब्लाक योग केंद्र के परिचालकों ने उपस्थित सदस्यों को योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया। सभा के अंत में राष्ट्रीय गीत गाकर अध्यक्ष ने सभा भंग की घोषणा किया।
DOP : 25-08-2021

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib