Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

 जोनाई , निज संवाददाता , 27 , अगस्त :------ धेमाजी जिले के एएसटीसी बस स्टैंड के सामने शनिवार को मरिधल महाविद्यालय के कर्मचारी रिंटू शर्मा ने अपने ही कॉलेज के दो छात्रों को बेरहमी से तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल छात्रा नंदिता सैकिया को डिब्रूगढ़ में बेहतर ईलाज के लिए भेज दिया गया था। डिब्रूगढ़ में इलाज़ के दौरान नंदिता सैकिया की मृत्यु हो गई। 

इसी कड़ी में आज शाम को अखिल असम गोरिया मोरिया देशी जातीय परिषद के सदस्यों ने मुरकंग सेलेक रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नंदकुमार साह के प्रतिष्ठान के सम्मुख एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया । नंदिता की आत्मा के शांति के लिए कैंडल जलाकर प्राथना किया। इस अवसर पर अखिल असम गोरिया मोरिया देशी जातीय परिषद के धेमाजी जिला समिति के सचिव जमीर अली ,जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष शरीफ अली , सचिव मनशेर अली , बाहिर जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष मेदिनी दलै और अखिल असम छात्र संघ के पुर्व नेता दीपक बरगोहांई आदि सहित अन्य कई सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया और मृतक के आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का मौन प्रार्थना किया।
अखिल असम गोरिया मोरिया देशी जातीय परिषद के धेमाजी जिला समिति के सचिव जमीर अली ,जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष शरीफ अली , सचिव मनशेर अली , बाहिर जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष मेदिनी दलै और अखिल असम छात्र संघ के पुर्व नेता दीपक बरगोहांई ने सरकार से मांग किया है कि घटना में शामिल आरोपी रिंटू शर्मा पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा दायर किया जाए और शीघ्र ही
कड़ी से कड़ी सजा दिए जाए ।
 ताकि इस घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो सके । साथ ही धेमाजी जिला के वकील संस्था ने आरोपी रिंटू शर्मा के मुकदमा न लड़ने के प्रस्ताव पर संगठन ने
धन्यवाद ज्ञापन किया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib