Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 27 दिसंबर :----
असम विज्ञान-प्रौधोगिकी एवं पर्यावरण परिषद के तत्वावधान में तथा आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र मुरकंगसेलेक विकास खंड के सहयोग से जोनाई हायर सेकंडरी स्कूल के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुरक़गसेलेक शिक्षा खण्ड कार्यालय के अंतर्गत 11 से अधिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर विज्ञान माडल आक्सिमीक वक्तीता , अपने स्थान से चित्रांकन प्रतियोगिता , कविता प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया।        सभा की अध्यक्षता जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य परमानंद दारिक ने किया। सभा की उद्देश्य व्याख्या मुरकंगसेलेक आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र के समन्वयक व विज्ञान विषय के शिक्षक प्रदीप कुमार गोगोई ने किया। सभा का संचालन विद्यालय के सहायक शिक्षिका अंजना तायुंग सैकिया ने की ।      आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र के सभा में सम्मानित अतिथि के तौर पर धेमाजी पालिटैक्निक कालेज के प्राचार्य डॉ प्रणव ज्योति लहकर , जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रताप चंद्र पाव , टुकेश्वर मिरी अग्रवाला , प्राणजीत दलै , आदि सहित कई वरिष्ठ शिक्षकों ने सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए धेमाजी पलिटैक्निक कालेज के प्राचार्य डॉ प्रणव ज्योति लहकर ने कहा कि आज के समय में विज्ञान के बिना कोई कार्य
करना संभव नहीं है। 
      साथ ही उन्होंने विज्ञान के कई अविष्कार तथा इसके प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभा में जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रताप चंद्र पाव ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सर्वप्रथम जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र की स्थापना किया गया था। श्रीपाव ने कहा विद्यालय में अध्ययन करने वाले सभी छात्र एक वैज्ञानिक की तरह ही है।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्रों को लेकर क्विज़ और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विचारक मंडली में शिक्षक क्रमशः कोषमीना पेगु , देवों दलै , बिट्टू बोरा , विजय लागासू , छायानिका दास को दायित्व अर्पण किया गया था। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रतियोगियों को मानपत्र और पुरस्कार वितरण किया गया। राष्ट्रीय गीत के साथ ही सभा को समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib