Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 05 दिसंबर :------
भारतीय जनता पार्टी असम प्रदेश प्रशिक्षण विभाग की ओर से आज मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के एक दिवसीय पुर्व जोनाई मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 
जोनाई स्थित फागुनी मेदक स्मृति शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन विद्यालय के प्रांगण में आयोजित प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जोनाई पुर्व मण्डल समिति के अध्यक्ष और वर्गाधिकारी आदित्य बरुवा ने किया। मण्डल प्रशिक्षण शिविर में सर्वप्रथम सुबह नौ बजे पंजीकरण किया गया। प्रथम सत्र सुबह दस बजे से साढ़े दस बजे कार्यक्रम में भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर , मातृ वंदना और सूचना प्रस्तावना के साथ शुभारंभ किया गया। इसके बाद दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक प्रथम सत्र वर्गगीत के साथ शुरुआत किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की इतिहास, विकास और हमारी वैशिष्ट्य विषय पर वक्ता के रूप में जोनाई पुर्व मण्डल समिति के अध्यक्ष आदित्य बरुवा और धेमाजी जिले के बौद्धिक प्रमुख नारायण पाव ने भाषण प्रस्तुत किया। द्वितीय सत्र में वर्गगीत , हमारे विचार परिवार विषय पर वक्ता के रूप में फागुनी मेदक स्मृति शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन विद्यालय के आचार्य दिपा कोस अपनी बहमुल्य भाषण प्रस्तुत किया। 
तृतीय सत्र में वर्गगीत , कार्यपद्धति , संगठन , संरचना और व्यक्तित्व विकास विषय पर भाजपा जिला समिति के उपाध्यक्ष रिजु बरुवा ने भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर के कर्मियों को भोजन कराया गया। 
 चतुर्थ सत्र में वर्गगीत , केन्द्रीय और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय पर भाजपा के जिला समिति के उपाध्यक्ष सूश्री रानु गोगोई ने भाषण प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण शिविर के अंत में राष्ट्रीय संगीत के साथ समापन किया गया। जनसंघ से लेकर भाजपा का गठन होने के बाद से अब तक के सफर में हुए संघर्ष का विस्तार से उल्लेख किया। 
भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रशिक्षण शिविर में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दिलाया गया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib