Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

पासीघाट - 24 दिसंबर - 

ईस्ट सियांग जिला के रुकसिन सब डिबिजन के 6.14 वर्ग किलोमिटर अंचल को लेकर रुकसिन को टाउन का दर्जा दे दिया गया हैं। रुकसिन के अतिरिक्त जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर में 23 दिसंबर को हुए एक भव्य समारोह में राज्य के टाउन प्लानिंग के निदेशक लिखा सुरज और युडी एंड हाउसिंग के चीफ ईंजिनियर तारिंग दारांग ने रुकसिन टाउन के आधारशिला का उद्घाटन किया।
  इस अवसर पर राज्य के टाउन प्लानिंग के निदेशक लिखा सुरज कहा कि एक टाउन के लिये जरुरी सभी जरुरतों को पुरा करने के बाद रुकसिन को टाउन घोषित किया गया हैं। साथ ही उन्होने कहा कि रुकसिन को टाउन होने के बाद यहां पर विकास को पुरी गति के साथ किया जायेगा।
         दुसरी ओर युडी एंड हाउसिंग के चीफ ईंजिनियर तारिंग दारांग ने कहा कि पिछले वर्ष 20 मार्च को रुकसिन को टाउन बनाने के लिये चुना गया था। साथ ही उन्होने कचड़ा निष्कासन के लिये सरकार द्वारा बनाये गये कई योजनाओं के बारे में भी बताया। 
दुसरी ओर रुकसिन को टाउन बनाने पर स्थानिय विधायक निनोॆग ईरिंग ने राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडु का आभार व्य्क्त करते हुए कहा कि मैं विपक्ष का विधायक होने के बावजुद राज्य के विकास के गति देने वाले मुख्यमंत्री पेमा खांड़ु सबका साथ , सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के कारण ही आज यह संभव हो सका हैं। साथ ही विधायक श्री ईरिंग ने कहा कि शहरी विभाग के अधिकारीगण रुकसिन के विकास के लिये अपनी योजनाएं बनायेंगे और हम भी रुकसिन को सुंदर शहर बनाने के लिये पुरी कोशिश करेंगे।                     
इस दौरान स्थानिय विधायक निनोंग ईरिंग, रुकसिन के अतिरिक्त जिला उपायुक्त टाजिंग जनोंम, इस्ट सियांग जिला के एसिस्टेंट टाउन प्लानर तानि तालोह, जिला परिषद के सदस्य विभिन्न गांवों के गांव बुढा़ सहित कई गणमान्य लोगो उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib