Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 03 फरवरी :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जोनाई मण्डल महिला मोर्चा समिति की  पदाधिकारियों की बैठक आज भाजपा पार्टी कार्यालय के प्रांगण में किया गया। 
 सभा की अध्यक्षता महिला मोर्चा समिति की अध्यक्षा मधुमिता पेगु दलै ने किया तथा सभा की उद्देश्य व्याख्या देवीलता दलै गोगोई ने किया।
              पूर्व जोनाई मण्डल महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की इस बैठक में  सर्वप्रथम  दीप प्रज्वलित कर और मातृ वंदना के साथ ही सभा शुभारंभ किया गया। इसके बाद उपस्थित वरिष्ठ नेतागणों को   सम्मानित किया गया। 
महिला मोर्चा की सांगठनिक दिशा को मजबूत करने पर जोर देते हुए  धेमाजी जिला की अध्यक्षा निवेदिता दास देवरी और भाजपा के पुर्व  जोनाई मण्डल समिति के अध्यक्ष आदित्य बरुवा ने सभा को संबोधित किया। 
  जोनाई विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जोनाई के पूर्व और पश्चिम जोनाई भाजपा मण्डल समिति की सांगठनिक दिशा के साथ ही सहयोग निधि पर   सभा को संबोधित करते हुए धेमाजी जिला भाजपा के अध्यक्ष प्रेम दत्त ने पार्टी कार्यालय में उपस्थित होकर मिसिंग सम्प्रदाय के लोगों के फाल्गुन मास के प्रथम बुधवार को मनाई जाने वाली कृषि उत्सव आली आय लिगांग उत्सव पर शूभ कामनाएं ज्ञापन किया।
 जिला अध्यक्ष प्रेम दत्त ने  महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों के घर जाएं और जनता से जुड़ें और और अधिक लोगों को जागरूक करें।
उक्त सभा में  भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राज्यिक समिति की सदस्या  और जिला समिति की अध्यक्ष रुपा कामान , पूर्व जोनाई मण्डल समिति के महासचिव पुतुल पेगु ,  प्रताप पासार ,  किशोर भागवती  सहित  भाजपा की पूर्व जोनाई मण्डल महिला मोर्चा
 समिति की उपाध्यक्ष - स्वप्ना बरगोहांई पासार , ज्योत्स्ना सिरिंग दास , रुषमा पाव , सचिव - सेवाली मिसोंग सोनवाल , अर्चना सारह , लाइखोना ताव , कोषाध्यक्ष-  रत्नेश्वरी पातिर , कार्यालय सचिव ओटिकी पासार  , मिडिया प्रभारी-  मौसमी नार्जारी , सोशल मीडिया प्रभारी - जोर्नाली पेगु पाव , कार्यकारिणी सदस्य - शकुंतला पाव , मंदिरा देवरी , कल्पना मल्लिक ,रंजू सिंह ,दिपीका मेदक , ओईंनिंग कुम्बांग , निजू पाव , कुंवरी रेगन , मंजू दलै सिंह , प्रेमलता पेगु , पुष्पा देवी , स्वर्णलता पेगु आप्पुन मेदक आदि सहित महिला मोर्चा समिति की सदस्याओं ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib