जोनाई , निज संवाददाता , 16 फरवरी :----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के विभिन्न भागों में फाल्गुन मास के प्रथम बुधवार को मनाया जाने वाला मिसिंग समाज के कृषि उत्सव आली आय लिगांग आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जोनाई महकमा के रुवाद दलुंग , एक नंबर मुरकंगसेलेक गांव, रतके , लालाट, कुली गांव , बाहिर जोनाई , जोनकारेंग ,केमी जेलेम आदि सहित विभिन्न अंचलों में मिसिंग सम्प्रदाय के लोगों ने आली आय लिगांग उत्सव मनाया।
उल्लेखनीय है कि मिसिंग समाज के लोगों ने आली आय लिगांग उत्सव के दिन कृषि उत्सव मनाते हैं। इस दिन मिसिंग समाज के पुरुष और महिलाएं मुरंगघर में उपस्थित होकर सार्वजनिक रूप से उत्सव मनाते हैं।मुरंगघर में लोग आपोंग अर्थात घर में तैयार किया गया एक तरह स्थानीय शराब का सेवन करते हैं। अपने गांव के लोगों के साथ नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद उठाते है।
आलि आये लिगांग के दिन उत्सवनुमा माहौल में कृषि कार्य का शुभारंभ किया जाता हैं। यह उत्सव पुरे एक माह तक चलता हैं। जिसमें अपने आराध्य मां बसुमति का परंपरागत तरीके से पुजन कर कृषि कार्य में उन्नति तथा लोगो में सुख-शांति की कामना कि जाती हैँ। इस दिन युवक - युवतियां रंग-विरंगी परंपरागत पोशाक पहन कर मनमोहन नृत्य करती हैं।



No comments:
Post a Comment
say somethings