Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता , 11 मार्च :--
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में डिब्रूगढ़ स्थित आदित्य नार्सिंग होम के तत्वावधान में और जोनाई के नवगठित एनजीओ राइनो पिपुल फाउंडेशन आफ असम के सहयोग से बृहस्पति को एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन  लखी नेपाली बस्ती स्थित लार्ड मैकाले हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में  किया गया।
 शिविर में करीब 300 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर डॉक्टरों से परामर्श लिया।इस  मौके पर  जोनाई के अग्रणी एनजीओ राइनो पिपुल फाउंडेशन आफ असम के अध्यक्ष मन बहादुर छेत्री , महासचिव -दिलकिशोर डुंगैल,परियोजना निदेशक अमित कुम्बांग ,  
कार्यकारी निदेशक सत्य हाजारिका ,प्रशासनिक प्रबंधक लोकनाथ छेत्री ,प्रोग्राम प्रबंधक सूरज कुमार पांडे , क्षेत्र संयोजक कृष्णा दाहाल , लेखा परीक्षक मनोज कुमार प्रजापति , सदस्य लेख बहादुर अधिकारी सहित स्वैच्छा सेवी , लार्ड मैकाले हाई सेकेंडरी स्कूल के एमडी युद्धवीर प्रधान और उनकी धर्मपत्नी , शिक्षकों और कर्मचारियों ने सहयोग किया।
शिविर में  एनजीओ के सलाहकार और मुख्य अतिथि के तौर पर मिसिंग स्वायत्त शासित परिषद के कार्यवाही सदस्य राजु मेदक और महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान ने मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। 
इस अवसर पर जोनाई महकमा के महकमाधिपति  प्रदीप कुमार द्विवेदी (आईएएस) , महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास (एपीएएस) ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया । जिन्हें आदित्य हास्पिटील और डायग्नोसिस  की टीम की ओर से सम्मानित किया गया।
 सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले शिविर में 300 लोगों ने अपनी निशुल्क जांचें कराईं और दवा लिए । अस्पताल के यूनिट के  अधिक्षक कमल बोरा ने बताया कि शिविर में मरीजों की  डाक्टरों की टीम ने ईसीजी, शुगर, बीपी आदि की जांच की गई। 

 

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib