जोनाई , निज संवाददाता , 16 अप्रैल :--
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धेमाजी शहर के बजरंग राइस मिल स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में 15 और 16 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ धुमधाम से हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया ।
पहले दिन 15 अप्रैल को शाम पांच बजे वयोज्येष्ठ श्री रामनिवास बंसल व गौतम बेड़ीया ने दिप प्रज्वलित करके हनुमान जन्मोत्सव समारोह का उद्घाटन किया। रात ग्यारह बजे तक शिवम् म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा एक शाम मेरे हनुमान के नाम भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिवम् म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपने मीठे मीठे भजनों से भक्तों का मन मोह लिया।वहीं 16 अप्रैल की सुबह सात बजे पूजा अर्चना के बाद भवानी कीर्तन मंडली द्वारा सामुहिक सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। सुबह नौ बजे सवामणी भोग अर्पण किया गया।
साढ़े दस बजे हवन-यज्ञ आरम्भ , पुर्णाहुती करीब एक बजे महाप्रसाद वितरण किया गया। हनुमान जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाला , उपाध्यक्ष दिनेश गोस्वामी , सचिव रोहित कुमार गाड़ोदिया , सहसचिव ओमप्रकाश गुज्जर, कोषाध्यक्ष मनोज लुण्डीया आदि को दायित्व अर्पण किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के अध्यक्ष पंकज अग्रवाला , सचिव रोहित कुमार गाड़ोदिया ने हनुमान जन्मोत्सव का सफल संचालन होने पर आयोजन समिति के सदस्यों और सभी भक्तों को धन्यवाद ज्ञापन किया है।



No comments:
Post a Comment
say somethings