Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता, 29 मई -##

अरुणाचल प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग में शनिवार को लोकल बोर्ड आफ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीए)  की तीसरी बैठक  आयोजित की गई।
निग्लाक स्थित सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग के नये भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता  स्कुल की एलबीए के अध्यक्ष तथा 56 इन्फैंट्री डिवीजन जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल राजीव घई (एसएम) ने की।
इस बैठक में गत 28 अप्रैल 2019 से अब तक स्कूल की  ढांचागत विकास के साथ ही स्कूल की प्रगति के लिए भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की गई। जिसके बाद नवनिर्मित विद्यालय परिसर में वृक्षरोपण किया गया।
 सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग के प्रचार्य कमांड़र प्रवीण कुमार पोला ने सदस्य सचिव के रूप में  पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनरल ऑफिसर कमांडिंग और बोर्ड के सदस्यों को  स्कुल की स्थापना काल से अबतक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी और स्कुल में कैड़टों की सीटों की संख्या में ईजाफा करने का
 आग्रह भी किया  । साथ ही उन्होने कहा कि अरुणाचल सहित पुर्वोत्तर के कैडेटों में फुटबाल के प्रति रुचि देखी गई हैं। जिस कारण उन्हें बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मुहैया कराये जाने की कोशिश की जा रही हैं। 
 श्री पोला ने कहा कि आगामी 14 से 18 जुन से नागालैंड़ स्थित सैनिक स्कुल पुंलवा (Sainik School Punglwa)  में आयोजित होने सैनिक स्कुल ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये कैडेटों कों प्रशिक्षण देने की तैयारी  की जा रही हैं।  
इस बैठक में  विधायक निनॉन्ग इरिंग, शिक्षा विभाग के निदेशक ( Director, Elementary Education ) ओतेम तायेंग,  जिला उपायुक्त ताई तागु, डीडीएसई  ओधुक ताबिंग, पीडब्ल्यूडी बोलेंग सर्कल के एसई गोबो यिरांग ,
 पीडब्ल्यूडी की पासीघाट डिविजन के अभियंता तानी ताकी,  अभियंता ग्यामार कारो, शिक्षा विभाग के अभियंता इसाक टोको,  केन्द्रिय विद्यालय , पासीघाट के प्रिंसिपल राजेश कुमार,  डॉ मार्पे सोरा, कर्नल कैलाश नैथानी, मेजर हिरेश बिंदल शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib