Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 10 जून :---
धेमाजी जिले के जोनाई सदर पुलिस थानांतर्गत जाइमागुड़ी में आज सुबह (शुक्रवार) को करीब दस बजे एक मानसिक रूप से विकारग्रस्त बहु ने ससुराल में अपने  सास की गला दबाकर हत्या कर दी। 
जानकारी के अनुसार महकमे के जाइमागुड़ी निवासी और मानसिक रोगी गंगा मंडल (30) वर्षीय विवाहित महिला ने अपने ही सास लखीरानी मंडल (80)  की गला दबाकर हत्या कर दी। गंगा मंडल के पति संजय मंडल  ने बताया कि धार्मिक कार्य के लिए अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर निकल गयें थे। 
इसी दौरान उसकी मां लखीरानी मंडल  अपने सात माह के नाती को बोतल से दूध पिला रही थी। जबकीं मानसिक रोगी गंगा मंडल को लगा  कि उसकी सास गर्म दुध बच्चे को पिला रही है। जिसके बाद गुस्से से गंगा मंडल ने अपने सास लखीरानी मंडल की गला दबाकर हत्या कर दी और  लाश को छिपा दिया। 
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने गंगा मंडल से पुछताछ कर लखीरानी मंडल  का शव घर से बरामद कर लिया।जिसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना जोनाई सदर पुलिस  को दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई । पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और आरोपी गंगा  मंडल को पकड़ कर जोनाई थाना ले आयी।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib