जोनाई , निज संवाददाता , 29 जून :---
धेमाजी जिले के जोनाई पुलिस थानांतर्गत अकलेन शांतिपुर गांव के बलराम भुमिज (60) की कल देर रात पानी में गिर कर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जोनाई महकमा के बाहिर जोनाई लुहीजान गांव पंचायत के अकलेन शांतिपुर गांव के करीब साठ वर्षीय एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में गिरकर मृत्यु की खबर मिलते ही अंचल में शोक की लहर दौड़ गई।
अकलेन शांतिपुर गांव के बलराम भुमिज के बहु अपने दो बच्चों के साथ घर में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण घर के समीप एक पड़ोसी के घर में शरण लिए हुए थे। रात को बलराम भुमिज को उनके बहु ने खाना देकर चली गई। खाना खाने के बाद बलराम भुमिज अकेले अपने घर में सो गये । आज दिन में करीब बारह बजे उनके बहु ने घर में जाकर देखा तो बलराम भुमिज नामक व्यक्ति की पानी में गिर कर उनकी मृत्यु हो चुकी है ।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से और अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ों से निकली हुई नदियों के बढ़ते हुए जलस्तर से जोनाई महकमा के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के पानी घुस जाने से मंगलवार को ही नाहर सिले गांव के मुक्ति नाथ मिली और दिपा मिली की दो वर्षीय इकलौती पुत्री भवानी मिली और मंगलवार को देर रात को अकलेन शांतिपुर गांव के साठ वर्षीय बलराम भुमिज की पानी में गिरकर मौत हो गई। महकमे में बाढ़ का पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



No comments:
Post a Comment
say somethings