Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता ,15 जुलाई :-----
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन कि धेमाजी शाखा सम्मेलन के तत्वावधान में और समाज सेवक शंकर कुमार खंडेलिया के वित्तीय सहयोग से पिछले दिनों खजुवा गांव में 101 वृक्षरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान महिला सम्मेलन के सभी सदस्यों ने पौधरोपण किया तथा लगाये गये वृक्षों को बड़ा होने तक देखभाल करने और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया । 
इस अवसर पर सलाहकार रेणु खंडेलिया , शाखाध्यक्ष बबीता अग्रवाल , सचिव सिमु अग्रवाल , और कार्यकारिणी सदस्य निधिका लोहिया , क्रीति अग्रवाल , गायत्री देवी , सीमा बरेलिया , कविता अग्रवाल , सुमन मित्तल , पूजा अग्रवाल , शोभा लुण्डीया आदि सदस्य ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन कि धेमाजी शाखा समिति द्वारा अंचल में 101 पौधा लगाने के कार्यक्रम की भुरि भुरि प्रसंशा की है।


________---________--_______---________--_____

जोनाई , निज संवाददाता ,25 जुलाई :--
     धेमाजी जिले के सिसीबरगांव उन्नयन प्रकल्प विकास कार्यालय के अंतर्गत असम जातीयतावादी युवा परिषद की सिलापथार आंचलिक समिति के तत्वावधान में एजेवाईपी की केन्द्रीय समिति की २० वीं प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर धेमाजी जिले के सिलापथार शहर के आदर्श चिकित्सालय परिसर में और सीसीबरगांव में आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

       असम जातीयतावादी युवा परिषद के सिलापथार के तत्वावधान में और सिसीबर गांव आंचलिक समिति के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम में सिलापथार सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुहीधर ताये ने पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर असम जातीयतावादी युवा परिषद के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सुतिया, सीसीबरगांव पंचायत के अध्यक्ष गिरिन सुतिया , आदर्श चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी परीक कामान ने हिस्सा लिया। पौधारोपण कार्यक्रम में कई तरह के लगभग 150 उन्नत किस्मों का वृक्षारोपण किया । 

 

      गौरतलब है कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने पिछले 5 जून से जिले के विभिन्न स्थानों में में दस हजार वृक्ष रोपण करने का संकल्प लिया है। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि असम जातीयतावादी युवा परिषद के सदस्यों के साथ बैठक किया जायेगा । जिसमें संगठन के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए जाएंगे।

____________--_____________--____________--__


जोनाई ,निज संवाददाता ,14 जुलाई :--- 
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के विभिन्न भागों में अखिल बोडो महिला कल्याण परिषद के 36 वां प्रतिष्ठा दिवस आयोजित किया गया। 
    अखिल बोडो महिला कल्याण परिषद की जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष वाइलेंग ग्यारी ने हाथीजान बोडो प्राथमिक विद्यालय में झंडा फहराया। उक्त विद्यालय के प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता अखिल बोडो महिला कल्याण परिषद की जोनाई आंचलिक समिति की अध्यक्ष वाइलेंग ग्यारी ने किया । इस सभा में संयुक्त बोडो गणमंच के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बोडो समुदाय के लोगों को संविधानिक अधिकार प्राप्त करने के लिए बोडोलैंड आंदोलन को शक्तिशाली रुप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही महिला के अधिकारों व समाज के विकास के लिए महिलाएं युग -युग से संग्राम करती आ रही है।श्रीबसुमतारी ने शिक्षा , अर्थ समाजिक की दिशा में नेतृत्व लेने के लिए महिलाओं को आह्वान किया।
     धेमाजी जिला समिति के अध्यक्ष फुलेश्वरी दैमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बोडो जाति के महिलाओं के संकट के समय में महिलाओं ने सदैव शक्तिशाली भुमिका अदा किया। इस अवसर पर जोनाई आंचलिक समिति के सचिव मिनु नार्जारी , अविभाजित लखीमपुर जिला बाथौ महासभा के अध्यक्ष शुक्रधर बसुमतारी , संयुक्त बोडो गण मंच के जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष लोहित गौड़ा बसुमतारी, सचिव अशोक बसुमतारी , आब्सु के जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष मोजांगगोसांई नार्जारी ,सौर्जिला उवारी , माधुरी बसुमतारी ,शुभारानी बसुमतारी , कुसुम बसुमतारी , कमिला ब्रह्मा ,अनिमा नार्जारी ,पामी स्वर्गयारी आदि महिलाओं ने भी अंचल के विभिन्न भागों में सभा-समितियों में हिस्सा लिया।


122355678595906059505059595959595959




जोनाई , निज संवाददाता , 15 जुलाई :

           जोनाई महकमा छात्र संघ की जोनाई महकमा समिति के अध्यक्ष रंजीत बसुमतारी , सचिव नयन ज्योति बरुवा और अखिल असम छात्र संघ के केन्द्रीय समिति के कार्यकारिणी सदस्य राजीव गोगोई और धेमाजी जिला छात्र संघ के मुख्य सांगठनिक सचिव दिलीप कुटुम ने संयुक्त रूप से जारी एक स्मारक पत्र
जोनाई महकमा के प्रभारी महकमाधिपति के जरिए राज्य के मुख्यमंत्री, असम सरकार के वन मंत्री और धेमाजी जिले के जिला उपायुक्त को प्रेषित किया है।

 

        स्मारक पत्र में उल्लेखनुसार जोनाई महकमा का रक्षा-कवच के रूप में स्थित पोबा संरक्षित वनांचल को अभयारण्य के रुप में घोषणा करके सुरक्षा प्रदान करने की बार बार मांग किया जा रहा है। लेकिन सरकार के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। जिससे एक तरफ बाढ़ व भु-कटाव और अवैध काठ व्यवसायी के उपद्रव से इस वनांचल के मुल्यवान और औषधीय युक्त पेड़ों की अंधाधुध कटाई कर वनांचल को ध्वंस किया जा रहा है। वनविभाग के कर्मचारी अवैध व्यवसायियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के बजाय व्यवसायियों को सहयोग करने का आरोप स्मारक पत्र में लगाया गया है। 

        वहीं धेमाजी जिले के वन विभाग की नार्सरी बनाने के नाम पर पोबा वनांचल के तीन माइल घाट में बहुत मुल्यवान पेड़ों की कटाई करने का आरोप स्मारक पत्र में लगाया गया है। नार्सरी स्थापना करने के लिए वनांचल में बहुत खुली भुमि रहने के बावजूद भी पेड़ों की कटाई कर नार्सरी स्थापना की कार्य पर वन विभाग और ठेकेदार की मिली भगत का आरोप लगाया है। साथ ही छात्र संघ ने वनांचल की अवैध कटाई की जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही जोनाई के पोबा वनांचल को अतिशीघ्र अभ्यारण्य घोषणा करने की मांग जोनाई महकमा छात्र संघ ने किया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib