जोनाई , निज संवाददाता , 17 जुलाई :--
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में दिल्ली स्थित गूंज नामक एनजीओ के वित्तीय सहायता से और महकमे के अग्रणी एनजीओ नर्थ स्टार क्लब के तत्वावधान में सभा का आयोजन कर फ्रंट लाइन वर्करो को स्वास्थ्य कीट प्रदान किया गया।
इस सभा की अध्यक्षता नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नब ज्योति देवरी ने किया। सभा की उद्देश्य व्याख्या क्लब के सचिव प्रमोद पाव ने किया । सभा में उपस्थित , अध्यक्ष नब ज्योति देवरी , सचिव प्रमोद पाव, असम टाक्स के संवाददाता अमित कुम्बांग , डीए प्लस के संवाददाता सुरज कुमार पाण्डेय , पूर्वांचल प्रहरी के संवाददाता मनोज कुमार प्रजापति , ईसान चैनल के संवाददाता सत्य हाजरिका , एएनएम नर्स प्रतिमा हाजरिका , धेमाजी जिला गोरखा उन्नयन परिषद के सदस्य पार्थ क्षेत्री, पूर्व एपीएम सदस्या बुलु बोरी और स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया और सभा को संबोधित किया व साथ ही स्वास्थ्य कीट के सामाग्रियों के व्यवहार करने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई।
क्लब के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के नर्स और आशा कर्मियों को दिए गए स्वास्थ्य कीट में डीजिटल थर्मामीटर, आक्सीमीटर , पैरासिटामोल टाबलेट , इंफ्रारेड थेरोमोमीटर ,ओआरएस , माल्टीविटामिन , मास्क ,हेंड ग्लोब आदि वितरण किया गया।
111122223333344444566677778888899900
जोनाई , निज संवाददाता , 26 जुलाई :
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के अग्रणीय एनजीओ नर्थ स्टार क्लब ने कल अपने स्वयंसेवक संगठन के सदस्यों की कार्य क्षमता को निखारने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन नर्थ स्टार क्लब के निजी कार्यालय के कक्ष मे किया ।
इस प्रोग्राम में नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नब ज्योति देवरी और सचिव प्रमोद पाव ने कैपासिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में भाषण दिया। जिसमें सदस्यों को एनजीओ के सिद्धांतों पर स्पष्टता ,दायित्व और सहभागी बनने की अपील किया।
इस कार्यक्रम के तहत स्वयं सेवक संघ के सदस्यों की क्षमता और कौशल की विकास के कार्य पर जोर दिया गया। जिसमें संगठन ने गांव , कस्बे , मोहल्ले में किस प्रकार लोगों को सहयोग किया जा सके ।
इस अवसर पर जोनाई के रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन मणिकांत दलै , पूर्वांचल प्रहरी के संवाददाता मनोज कुमार प्रजापति , असम टाक्स के स्थानीय संवाददाता अमित कुम्बांग , इसान न्यूज के स्थानीय संवाददाता सत्य हाजरिका , नर्थ स्टार क्लब के सदस्या दिपशिखा गोगोई , लक्ष्मी क्षेत्री आदि सहित स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।
112233445556667788900008765532115578
जोनाई , निज संवाददाता ,30 जुलाई :---
लांयसस क्लब जोनाई ने वृहस्पतिवार के शाम को महकमाधिपति कार्यालय के सम्मुख स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमुर्ती के सम्मुख असम- मिजोरम सीमा विवाद में असम पुलिस के शहीद हुए जवानो के स्मृति में एक मिनट का मौन प्रार्थना व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें लायंस क्लब के निदेशक आदित्य बरुवा , अध्यक्ष पार्थ क्षेत्री , उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता , सचिव दीप कलिता सहित लायंस क्लब जोनाई के सदस्यों और महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सईकिया ने शोक सभा को संबोधित किया। उक्त सभा में नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नब देवरी और सचिव प्रमोद पाव उपस्थित थे।
दुसरी ओर अखिल असम गोरिया मोरिया देशीय जातीय परिषद के आंचलिक समिति ने वृहस्पतिवार के शाम को असम- मिजोरम सीमावर्ती क्षेत्र में असम पुलिस के शहीद हुए जवानो के स्मृति में श्रद्धांजलि अनुष्ठान का आयोजन महकमाधिपति कार्यालय के समीप स्थित आसू के शहीद वेदी पर किया। अखिल असम गोरिया मोरिया देशीय जातीय परिषद के आंचलिक समिति के सदस्यों ने शहीद वेदी पर केंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
असम-मिजोरम सीमावर्ती क्षेत्र में मिजोरम पुलिस और स्थानीय लोगों के बर्बरतापूर्वक हमले में मारे गए शहीदों को याद किया । शोक सभा आयोजित किया गया है। जिसमें जोनाई महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास , सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सईकिया ,अखिल असम गोरिया मोरिया देशीय जातीय परिषद के आंचलिक समिति के अध्यक्ष शरीफ अली , सचिव मोनशेर अली आदि सहित कई सदस्यों ने हिस्सा लिया।
11111233232222233344556677888999000
जोनाई ,निज संवाददाता , 10 जुलाई :--
वनगांव समुहों को शीघ्र ही सर्वेक्षण कर वन कानून 2006 को लागू करने की मांग संयुक्त बोडो गण मंच (यूबीपीओ) ने की है। यूबीपीओ के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी और पितांबर ब्रह्मा ने वन कानून 2006 का हवाला देते हुए कहा है कि असम में इस पर कार्रवाई नहीं करने के फलस्वरूप सदियों से वनांचल में रहने वाले जनजाति तथा वनवासी लोग भुमि के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। साथ ही काछाड़ वन संमण्डल के अधीन सोनाई राजस्व चक्र के मुनियाखाल गांव पंचायत के हाथीखाल गांव में सन् 1950 से जीवन व्यतीत करने वाले बोडोमुल के रियांग जनजातीय समुदाय के लोगों को वन विभाग द्वारा नोटिस जारी करने पर कड़ी निंदा किया गया है।
वन कानून 2006 के अनुसार 2005 के पुर्व वनांचल के भुमि पर निवास करने वाले जनजातिय वनवासी लोगों का भुमि का अधिकार को सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान को यूबीपीओ ने अविवेकपूर्ण और अमानवीय अत्याचार का आरोप लगाया है। साथ ही इसे रोकने और वन कानून 2006 को कार्रवाई करने की मांग सरकार से की है।



No comments:
Post a Comment
say somethings