Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 26 जुलाई :
         धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के अग्रणीय एनजीओ नर्थ स्टार क्लब ने कल अपने स्वयंसेवक संगठन के सदस्यों की कार्य क्षमता को निखारने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन नर्थ स्टार क्लब के निजी कार्यालय के कक्ष मे किया । 
     इस प्रोग्राम में नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नब ज्योति देवरी और सचिव प्रमोद पाव ने कैपासिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में भाषण दिया। जिसमें सदस्यों को एनजीओ के सिद्धांतों पर स्पष्टता ,दायित्व और सहभागी बनने की अपील किया।

इस कार्यक्रम के तहत स्वयं सेवक संघ के सदस्यों की क्षमता और कौशल की विकास के कार्य पर जोर दिया गया। जिसमें संगठन ने गांव , कस्बे , मोहल्ले में किस प्रकार लोगों को सहयोग किया जा सके । 

इस अवसर पर जोनाई के रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन मणिकांत दलै , पूर्वांचल प्रहरी के संवाददाता मनोज कुमार प्रजापति , असम टाक्स के स्थानीय संवाददाता अमित कुम्बांग , इसान न्यूज के स्थानीय संवाददाता सत्य हाजरिका , नर्थ स्टार क्लब के सदस्या दिपशिखा गोगोई , लक्ष्मी क्षेत्री आदि सहित स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib