जोनाई , निज संवाददाता, 26 जुलाई :
धेमाजी जिला पत्रकार संघ के सहायक सचिव तथा गोगामुख प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिवार्ण बी बरगोहांई के आकस्मिक मृत्यु की घटना पर जोनाई प्रेस क्लब ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है।
गोगामुख प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिवार्ण बी बरगोहांई की बीते कल चिकित्साधीन अवस्था में मत्यू होने की सूचना मिलने के बाद जोनाई प्रेस क्लब की ओर से कल देर शाम एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।
जिसमें अनिवार्ण बी बरगोहांई की आत्मा की शांति का लिए एक मिनट का मौन प्रार्थना किया गया और कैंडल जलाया गया। जोनाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौतम पेगु , सचिव भास्कर तायेंग , रोयल पेगु , देवेन तायुंग, मनोज कुमार प्रजापति , करबी दलै ,अशोक पारिक , प्राणजीत दलै और अनोज कुमार प्रजापति ने शोक सभा में हिस्सा लिया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने पत्रकार अनिवार्ण बी बरगोहांई के शोक संतप्त परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है।
इधर धेमाजी जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार दुवरा और महासचिव भास्कर सभापंडित ने अनिवार्ण बी बरगोहांई की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।



No comments:
Post a Comment
say somethings