Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]



जोनाई , निज संवाददाता ,30 जुलाई :---
     लांयसस क्लब जोनाई ने वृहस्पतिवार के शाम को महकमाधिपति कार्यालय के सम्मुख स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमुर्ती के सम्मुख असम- मिजोरम सीमा विवाद में असम पुलिस के शहीद हुए जवानो के स्मृति में एक मिनट का मौन प्रार्थना व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।
 जिसमें लायंस क्लब के निदेशक आदित्य बरुवा , अध्यक्ष पार्थ क्षेत्री , उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता , सचिव दीप कलिता सहित लायंस क्लब जोनाई के सदस्यों और महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सईकिया ने शोक सभा को संबोधित किया। उक्त सभा में नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नब देवरी और सचिव प्रमोद पाव उपस्थित थे।

       दुसरी ओर अखिल असम गोरिया मोरिया देशीय जातीय परिषद के आंचलिक समिति ने वृहस्पतिवार के शाम को असम- मिजोरम सीमावर्ती क्षेत्र में असम पुलिस के शहीद हुए जवानो के स्मृति में श्रद्धांजलि अनुष्ठान का आयोजन महकमाधिपति कार्यालय के समीप स्थित आसू के शहीद वेदी पर किया। अखिल असम गोरिया मोरिया देशीय जातीय परिषद के आंचलिक समिति के सदस्यों ने शहीद वेदी पर केंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

         असम-मिजोरम सीमावर्ती क्षेत्र में मिजोरम पुलिस और स्थानीय लोगों के बर्बरतापूर्वक हमले में मारे गए शहीदों को याद किया । शोक सभा आयोजित किया गया है। जिसमें जोनाई महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास , सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सईकिया ,अखिल असम गोरिया मोरिया देशीय जातीय परिषद के आंचलिक समिति के अध्यक्ष शरीफ अली , सचिव मोनशेर अली आदि सहित कई सदस्यों ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib