जोनाई , निज संवाददाता , 27 अगस्त :------ धेमाजी जिले के एएसटीसी बस स्टैंड के सामने शनिवार को मरिधल महाविद्यालय के कर्मचारी रिंटू शर्मा ने अपने कॉलेज के दो छात्रों को बेरहमी से तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल छात्रा नंदिता सैकिया को डिब्रूगढ़ में बेहतर ईलाज के लिए भेज दिया गया था।
डिब्रूगढ़ में इलाज़ के दौरान नंदिता ने जिंदगी और मौत से लड़ते हुए आखिर दम तोड़ ही दिया। इसी कड़ी में कल शाम को अखिल असम छात्र संघ के सदस्यों ने शहीद वेदी पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया ।
नंदिता की आत्मा के शांति के लिए कैंडल जलाकर प्राथना किया। इस अवसर पर अखिल असम छात्र संघ के केन्द्रीय समिति के कार्यकारिणी सदस्य राजीव गोगोई , जिला समिति के कैलाश मिरी ,महकमा समिति के अध्यक्ष रंजीत बसुमतारी , बाहिर जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष मेदिनी दलै आदि सहित आसू के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया और मृतक के आत्मा के शांति के लिए मौन प्रार्थना किया।अखिल असम छात्र संघ के केन्द्रीय समिति के कार्यकारिणी सदस्य राजीव गोगोई ने मांग किया है कि घटना में शामिल दोषी रिंटू शर्मा पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा दायर किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिए जाए । ताकि इस प्रकार के घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो सके ।



No comments:
Post a Comment
say somethings