Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

मनोज कुमार प्रजापति, जोनाई , निज संवाददाता,- 26 अगस्त- 
अरूणांचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट एयरपोर्ट , जारुकु, जारकोंग एस मिशन रोड ,दो माइल , बैरुंग और शिका तोदे के निचले क्षेत्र में सियांग नदी के व्यापक भु-कटाव से उक्त अंचल के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से हो रही लगातार मुसलाधार बारिश से वार्ड क्रमांक 8 के अंतर्गत जारकू गांव के लोगों ने श्रमदान कर सियांग नदी के भुकटाव को रोकने के लिये श्रमदान कर रहे हैं। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सरकार इस पर ध्यान नहीं दिया तो सियांग नदी के व्यापक भु-कटाव से काफी लोगों के घर-बाड़ी खेत-खलिहान आदि नदी में समा सकता है। 

15 अगस्त से पहले की तरह नदी ने अपना रास्ता बदल दिया है और भु-कटाव व्यापक पैमाने से हुआ है । जारकू के ग्रामीण अधिक कटाव से बचाने के लिए साइट पर स्वयं रोकथाम के काम कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण लोगों ने
 राज्य सरकार से सुरक्षा के लिए अपील किया हैं।
 दुसरी ओर पिछले कई दिनों से हो रहे लागातार बारिस के कारण ईस्ट सियांग जिला में सियांग नदी के बढ़ते जल स्तर और भुकटाव को देेखते हुए जिला प्रशासन की ओर से एक एडवाईडरी जारी किया गया हैं। जिसमें सियांग नदी के किनारे बसे जारकु,पागलेक, एस.एस मिशन, बासंकटा, जारकोंग तथा बेरुंग गांव के लोगो को सतर्क रहने के साथ ही सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिये कहा गया हैं । साथ ही इस दौरान नदी से जलावन की लकड़ी पकड़ने और नदी के किनारे नही जाने की सख्त हिदायत दी गई हैं। वहीं सियांग नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान से उपर बह रहा हैं।

1 comment:

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib