Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 29 अगस्त :--
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के एक नंबर मुरकंग सेलेक अधिन थ्रीजे इंग्लिश मिडीयम हाईस्कूल के समीप एक आरोग्य वेलनेस क्लिनीक केन्द्र का उद्घाटन किया गया। आरोग्य वेलनेस क्लिनीक केन्द्र का उद्घाटन जोनाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉः ज्योतिष दलै ने किया। उद्घघाटन के अवसर पर डॉः ज्योतिष दलै ने कहा कि जोनाई जैसे पिछड़े अंचल में स्वास्थ्य का जांच करने के केन्द्र खुलने के कार्य को शुभ संकेत बताया। 

साथ ही डॉ दलै ने कहा कि लोग अपना सबकुछ बिक्री करने के बाद चिकित्सा के लिए बाहर जाना पड़ता था। लेकिन इस केन्द्र के होने से गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें नजदीकी केंद्र पर ही उपचार मिल सकेगा।

 इस अवसर पर जोनाई के युवा व्यवसायी व समाज सेवक सापु साहु ने कहा कि अब जोनाई के लोगों को मरीज को लेकर बाहर दौड़ने के जरुरत नहीं पड़ेगी। इस आरोग्य वेलनेस क्लिनीक में बिमारियों का स्वास्थ्य जांच से काफी सहुलियत मिलेगी। 

श्री साहु ने प्रतिष्ठान के मालिक और कर्मचारियों को शुभकामनाएं और धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अनुपम बरुवा ने कहा कि जोनाई के लोगों को किसी भी दवा और स्वास्थ्य की जांच करने के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा। साथ ही श्रीबरुवा ने कहा कि कल सोमवार तक डायबैटिज के बिमारी की खून की जांच मात्र दस रुपए में किया जायेगा।


By Jonai News Online : 
DOP : 29-08-2021

√ If you like the article, please share this article, if you have any questions or suggestions about therefore, please tell us in the comment box.👇


No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib