जोनाई , निज संवाददाता ,29 अगस्त :
असम और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रायांग मिलेट्री स्टेशन के अंतर्गत 28 वीं पंजाब रेजीमेंट में पिछले 17 और 19 अगस्त को सेना में अस्थाई श्रमिक पद पर भर्ती प्रक्रिया में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है ।
जिसमें विभिन्न अंचलों के गांव बुढ़ा को भर्ती के दौरान आमंत्रित किया गया था। जिसमे उम्मीदवारों ने सेना के भर्ती अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल ब्रह्मा ,रमेन बसुमतारी , राज पेगु नामक तीन मेट कर्मचारियों ने व्यापक पैमाने पर पैसा का लेन-देन कर अधिकारियों को मैनेज कर बगैर परीक्षा दिये कई युवकों का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। भर्ती में शामिल युवकों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हमरी सर्वप्रथम भर्ती प्रक्रिया में कागजातों की जांच करने के बाद शारीरिक जांच किया गया। मगर भर्ती लिस्ट में हमारा नाम नहीं है। साथ ही भर्ती से वंचित उम्मीदवारों ने रायंग मिलेट्री स्टेशन के सम्मुख हमारी मांगे पूरी करो , सेना में भर्ती में गड़बड़ी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाकर जमकर नारेबाजी किया।
साथ ही उम्मीदवारों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भर्ती के दौरान सेना के अधिकारियों ने हमलोगो से पुछताछ करते थे कि आप लोग कौन कौन किसका बंदा है , तो हमलोगो ने कहा कि हमलोग सीधे भर्ती में शामिल होने आए हैं , और हमलोग किसी का बंदा नही है । उम्मीदवारों ने कहा है कि आप किसका बंदा है यह बात हम लोगों का गले नहीं उतर रही है। जिसका हमलोग पुरी भर्ती प्रक्रिया की जांच की मांग करते हैं। इस संवाददाता ने सेना के पंजाब रेजीमेंट के एक पाठक उपाधीधारी अधिकारी से मोबाइल से संपर्क करने पर उन्होने बताया की भर्ती के दौरान कुल चार सौ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। जिसमे उम्मीदवारों का फिजीकल टेस्ट, कागजात के जांच के बाद लिस्ट जारी किया गया है।
इस संवाददाता द्वारा राहुल ब्रह्मा ,रमेन बसुमतारी ,राज पेगु नामक तीन मेट कर्मचारियों के दलाली करने के आरोप के बारे में पुछने पर उन्होने आरोप को गलत बताया।
By Jonai News Online :
DOP : 29-08-2021
√ If you like the article, please share this article, if you have any questions or suggestions about therefore, please tell us in the comment box.👇



No comments:
Post a Comment
say somethings