Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता, 13 सितंबर :------
 सियांग लाइव द्वारा आयोजित फोटो प्रतियोगिता 2021 का रविवार को नासारसुक उकुम के प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता समाजसेवक और शिक्षक टुकेश्वर अग्रवाला ने किया। सभा की की उद्देश्य व्याख्या सियांग लाइव के मुख्य प्रबंधyuyyuyu निदेशक और युवा व्यवसायी सापु साहु ने किया। फोटो प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में जोनाई महकमा महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास , जोनाई सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सैकिया , नर्थ स्टार क्लब के चेयरमैन नवज्योति देवरी , जोनाई के यारी इंटेरियर प्रतिष्ठान के युवा व्यवसायी मुकेश कुम्बांग , समाजसेवक महेंद्र टाये सहित सियांग लाइव के समस्त सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास ने जोनाई में सर्वप्रथम सियांग लाइव के फोटो प्रतियोगिता का जमकर तारीफ किया । 
साथ ही उन्होने सियांग लाइव के फोटो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया । महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास ने विजेताओं को शुभकामनाएं ज्ञापन किया और प्रतियोगिता में सक्षम नहीं होने वाले प्रतिभागियों से पुनः प्रयास करने की अपील किया। पुरस्कार वितरण समारोह में जोनाई सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सैकिया ने सियांग लाइव के फोटो प्रतियोगिता का आयोजन करने पर धन्यवाद दिया । थाना प्रभारी ने विजेताओं को धन्यवाद दिया और विजयी नहीं होने वाले प्रतिभागियों से निराश नहीं होने की अपील किया। पुरस्कार वितरण समारोह में जोनाई के अग्रणी स्वेच्छासेवी संगठन नर्थ स्टार क्लब के चेयरमैन नवज्योति देवरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाकडाउन , बाढ़ और विभिन्न समस्याओं के दौरान सियांग लाइव के द्वारा समाचार प्रसारित करने पर सियांग लाइव को धन्यवाद ज्ञापन किया और सियांग लाइव की दीर्घायु की कामना करते हुए विजयी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन किया। पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वप्रथम अरण्य मानव जादव पायेंग के आदर्श से जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक व समाजसेवक और प्राकृतिप्रेमी तारानाथ पेगु को सियांग लाइव के परिवार ने एक पौधा और मानपत्र के साथ सम्मानित किया गया । 
पुरस्कार वितरण समारोह में उच्च शाखा में प्रथम पुरस्कार किरण गुप्ता , द्वितीय पुरस्कार पुनम घिमिरे , तृतीय पुरस्कार स्मृति दलै और निम्न शाखा के प्रथम पुरस्कार रायजी लिम्बु , द्वितीय पुरस्कार कस्तुरी सैकिया , तृतीय पुरस्कार जयराज मिरी और कंसलेशन प्रतिभागी के तौर पर डोकसिरी पेगु को पुरस्कृत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पुरस्कार वितरण समारोह में उच्च शाखा में प्रथम पुरस्कार के दाता उड़ीसा मोटर्स हिरो जोनाई के प्रतिष्ठान की स्वताधिकारी संतोषी क्षेत्री , द्वितीय पुरस्कार के दाता भारतीय जीवन बीमा निगम के धेमाजी शाखा के मुख्य सलाहकार मनबहादुर क्षेत्री , तृतीय पुरस्कार के दाता रुकसिन के यारी इंटेरियर के युवा व्यवसायी मुकेश कुम्बांग और निम्न शाखा के प्रथम पुरस्कार के दाता रुकसिन के चंद्र तारा रेस्टोरेंट , द्वितीय पुरस्कार के दाता लखी नेपाली तीन आली स्थित अब्बास अली , तृतीय पुरस्कार के दाता रुकसिन स्थित आशा होटल और कंशोलेशन पुरस्कार के दाता समाजसेवक महेंद्र टाये ने सहयोग किया। सियांग लाइव के टीम ने पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित होने वाले समस्त लोगों और उच्च अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापन किया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib