Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई, निज संवाददाता, 10 सितंबर:
लायंस क्लब आफ जोनाई के बैनर तले और लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से पिछले दिनों महकमे के राभा काठनी में बांध के क्षतिग्रस्त होने के कारण पुरा अंचल जलमग्न हो गया। जहाँ पर आज शांतिपुर और मिलनतीर्थ गांव में जरूरतमंद परिवारों को अति आवश्यक समाग्री वितरण किया गया।
 उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हो रही मुसलाधार बारिश से राभाकाठनी में दो स्थानों पर तटबांध के टुटने से शांतिपुर और मिलनतीर्थ गांव के कई परिवार को काफी नुकसान हुआ । इसी कड़ी में आज लायंस क्लब आफ जोनाई के सदस्यों ने शांतिपुर सामुदायिक भवन और मिलनतीर्थ प्लेटफार्म के प्रांगण में अलग अलग से बाढ़ प्रभावित के बीच सभा का आयोजन किया गया।
     जिसमें सभा की अध्यक्षता लायंस क्लब आफ जोनाई के अध्यक्ष लायन पार्थ क्षेत्री ने किया । सभा का संचालन क्लब के महासचिव लायन दीप कलिता ने किया। सभा में लायंस क्लब आफ जोनाई के निदेशक लायन आदित्य बरुवा , उपाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम गुप्ता ,लायन सदस्य क्रमश लायन अमित कुम्बांग ,लायन पवन वर्मा ,लायन पिंकु कोइराला और नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नव ज्योति देवरी उपस्थित थे। 
सभा में शांतिपुर और मिलनतीर्थ गांव के करीब 80 परिवारों के लोगों को होर्लिक्स , एवरीडे दुध , चिउड़ा , बिस्कुट , हाथ धोने का साबुन , सर्फ , सेनेटरी नेपकिन , सेलीकल ओइंटमेंट , ओआरएस, मच्छर अगरबत्ती और मास्क आदि वितरण किया। सभा को संबोधित करते हुए लायंस क्लब आफ जोनाई के अध्यक्ष लायन पार्थ क्षेत्री , निदेशक लायन आदित्य बरुवा, महासचिव लायन दीप कलिता और नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नवज्योति देवरी ने कहा कि लायंस क्लब सदैव सामाजिक सेवा कार्यों में आगे रहता है और लायंस क्लब हमेशा ही रक्त दान , मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर और राहत समाग्री वितरण करने का कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib