जोनाई , निज संवाददाता , 10 सितंबर :------अरुणाचल प्रदेश पाब्लिक सर्विस कमिशन की मेन्स परिक्षा में ईस्ट सियांग जिला के 37 पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पांच परिक्षार्थीयों के उत्तीर्ण होने पर आज उनका अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। रुकसिन एड़ीसी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संक्षिप्त समारोह में परिक्षार्थी तथा उनके अभिभवकगण उपस्थित थे। इस मौके पर उन्हे विधायक निनोंग ईरिंग ने अपने हाथों से आर्थिक मदद की। इस अवसर पर विधायक निनोंग इरिंग, रुकसिन कार्यवाही एड़ीसी जाकब ताबिन, सिले- ओयांन की सर्कल अफिसर हिरा पांगिंग. रुकसिन की सर्कल अधिकारी ओयाम सारींग, रानी, ,सिले-ओयान, रुकसिन, बिलात, मिरेम के जेड़पीएम सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।
अपने संबोधन में विधायक निनोंग ईरिंग ने सिविल सर्विस की परिक्षा पास करने वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उऩके विधानसभा क्षेत्र से युपीएससी की PRELM. परिक्षा पास करने वाले परिक्षार्थी को आगे की परिक्षा तैयारीयों के लिये एक लाख रुपये का प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया।
वहीं रुकिसन के कार्यवाही एड़ीसी जाकब ताबिंग ने अपनी एपीपीएसी परीक्षा के दौरान अभिज्ञताओं के बारे में लोगो को बताया।



No comments:
Post a Comment
say somethings