Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Kindly Report This Fake Account :
https://www.facebook.com/roshansingh.roshan.3158652


जोनाई , निज संवाददाता , 17 सितंबर :-------
आधुनिक डिजीटल युग में अब ठगी भीऑनलाइन तरीके से होनी शुरू हो गई है। धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में एक ऐसा ही ठगी का मामला सामने आया है। महकमा में एक संवाददाता का फ़ेसबुक अकाउंट को हैंक कर लिया गया है। महकमा के संवाददाता का फेसबुक हैक कर सोशल मीडिया मे मित्रों से पैसा मांगने की शिकायतों के बाद इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने मे की गई है। सोशल मीडिया में फेसबुक फाइल को हैक कर उसमें बने मित्रों से मैसेंजर के माध्यम से पैसों की मांग करने की घटना लगातार बढ़ रही है।सोशल मीडिया मे इसके कई लोग शिकार भी हो चुके है। जोनाई महकमा के दैनिक पूर्वोदय समाचार पत्र के संवाददाता अनोज कुमार प्रजापति का फेसबुक आईडी को हैक एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मैसेंजर के द्वारा उनके कई मित्रों को मैसेज कर संवाददाता काो मेडिकल में भर्ती व बीमार होने की बात कह कर आठ हजार से बारह हजार रुपये तक की मांग की गई है। 
शुक्रवार की रात करीब 12.10 बजे मित्रों ने इसकी जानकारी अनोज कुमार प्रजापति को दी । जिसके बाद उन्हें फेसबुक हैक होने की जानकारी मिली और मित्रों से किसी प्रकार का लेनदेन नहीं करने हिदायत दी । साथ ही श्रीप्रजापति ने इस घटना की लिखित शिकायत जोनाई सदर पुलिस थाना में दी।
 पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि फेसबुक को हैक कर राशि की मांग करने वाले ने अपना मोबाइल संख्या 9554690329 नंबर से श्री प्रजापति के अधिकांश मित्रों को रुपये मांग कर मैसेज किया। 
      इसकी जानकारी उनके कई मित्रों से मिलने के बाद उन्होने अपने फेसबुक से किसी भी तरह की लेनदेन न करने की अपील अपने मित्रों से की हैं। साथ ही उन्होने फेसबुक पर इस तरह के फर्जी मित्र अनुरोध को स्वीकार नही करने की अपील की हैं।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib