जोनाई , निज संवाददात ,29 सितंबर :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में दिल्ली स्थित गूंज नामक स्वयं सेवक संगठन के वित्तीय सहयोग से और महकमे के अग्रणी एनजीओ नर्थ स्टार क्लब के बैनर तले गत 28 सितंबर को काम के बदले सम्मान योजना के तहत महकमे के राजाखना गांव में सीएफसी शिशु लाइब्रेरी गृह निर्माण कार्यक्रम का आयोजन राजाखना उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान के समीप किया गया।
इस कार्यक्रम में कुल 160 लोगों ने हिस्सा लिया।नर्थ स्टार क्लब क्लब के अध्यक्ष नब ज्योति देवरी , सचिव प्रमोद पाव , समाजसेवक मन बहादुर छेत्री , राजाखना पंचायत के एक नंबर वार्ड सदस्य , धेमाजी जिला डिजिटल मीडिया संघ के अध्यक्ष पलाश मेदक , गुवाहाटी स्थित द न्यूज प्लस के स्थानीय संवाददाता और सियांग लाइव के कार्यवाही सम्पादक सुरज कुमार पाण्डेय , कोकराझार स्थित बोडोलैंड बुब्ली के स्थानीय संवाददाता गौतम बसुमतारी उपस्थित थे।
राजाखना गांव के काम के बदले सम्मान योजना के तहत सीएफसी शिशु लाइब्रेरी गृह निर्माण कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कुल 160 लोगों को अतिआवश्यक समाग्री वितरण किया गया। जिसमें चावल ,दाल ,चाना ,चीनी ,मिठातेल ,साबुन ,नमक और नेपकिन वितरण किया गया। इस अवसर पर राजाखना गांव के लोगों ने नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नब ज्योति देवरी और सचिव प्रमोद पाव को फुलाम गामोछा से सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापन किया।



No comments:
Post a Comment
say somethings