जोनाई , निज संवाददाता ,28 सितंबर :-----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के रोजगार विनिमय केंद्र कार्यालय में सोमवार से शिक्षित युवक युवतियां अपने पंजीकरण आनलाइन के जरिए कर सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी स्थित खानापाड़ा के प्रशासनिक प्राधिकारी महाविद्यालय में औपचारिक रूप से बेरोजगार पंजीकरण का आनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ किया।
इसी कड़ी में सोमवार को जोनाई के नियोग विनिमय केंद्र के अधिकारी विश्वजीत नाथ ने बताया कि सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवक-युवतियां अपने पंजीकरण घर से आनलाइन के जरिए www.employment.assam.gov.in कर सकते हैं।
आवेदनकर्ताओं आनलाइन आवेदन कर अपने घर पर ही पंजीकृत नंबर और प्रमाण पत्र ले सकते हैं। साथ ही नियोग विनिमय केंद्र के अधिकारी विश्वजीत नाथ ने कहा कि कार्यालय में आज तक कुल 19757 प्रार्थियों का पंजीकरण किया गया है। साथ ही महकमे के बेरोजगार विभाग कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के कुल सात पद हैं । जिसमें कुल चार कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं एक कर्मचारी को धेमाजी जिले में प्रतिनियुक्ति किया गया है। इस विभाग में कुल दो पद रिक्त पड़े है। उल्लेखनीय है कि महकमा के नियोग विनिमय केंद्र कार्यालय का स्थापना काल 1984 से ही किराए के मकान में चल रहा है।



No comments:
Post a Comment
say somethings