जोनाई , निज संवाददाता , 25 सितंबर :-----
देश के अन्य भागों के साथ ही धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के 105 वीं जयंती आज भारतीय जनता पार्टी के पुर्व जोनाई मंडल समिति के निजी कार्यालय परिसर में मनाया गया। भाजपा के पुर्व मंडल समिति के कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के अवसर पर एक सभा आयोजित किया गया।
जिसमें सभा की अध्यक्षता भाजपा पुर्व मंडल समिति के अध्यक्ष आदित्य बरुवा ने किया। सभा के शुभारंभ में भाजपा पुर्व मंडल समिति के अध्यक्ष आदित्य बरुवा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमुर्ति के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया । जिसके पश्चात भाजपा के उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।भाजपा के पुर्व मंडल समिति की समस्त बूथों पर पंडित दीन दयाल की जयंती मनाई गई।
भाजपा के पुर्व मण्डल समिति के अध्यक्ष आदित्य बरुवा ने सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीन दयाल का स्मरण करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की।इस मौके पर भाजपा के पुर्व मंडल समिति के उपाध्यक्ष किशोर भागवती, सचिव पुतुल पेगु, प्रताप सिंह पसार, महिला मोर्चा के अध्यक्षा वातेकी पांगिंग , ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संतोष बरगोहांई , वरिष्ठ नेता बगाराम देवरी , मधुमिता दलै , स्वपना बरगोहांई पसार , देवीलता दलै गोगोई , अनिल सिकदार , फिरोज पातिर आदि उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment
say somethings