जोनाई , निज संवाददाता , 25 सितंबर :-----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के 515 संख्या राष्ट्रीय राजमार्ग राजाखना पुल पर स्कुटी और बाइक में जोरदार टक्कर हुई। जानकारी के अनुसार स्कुटी संख्या AS06T1338 और बाइक संख्या DL01SW6564 में आमने-सामने भीड़ंत हो गई।
जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उल्लेखनीय है कि गंभीर रूप से घायल माजरबाड़ी के विकास मंडल (25) , गाली रंगाजान के क्रमश जयंत पेगु (35) और कर्ण दलै (36) के रूप में पहचान किया गया है। गंभीर रुप से घायल को उन्नत चिकित्सा के लिए डिब्रूगढ़ चिकित्सालय भेजा गया है।



No comments:
Post a Comment
say somethings