Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

निज संवादाता,जोनाई- 07 सितंबर- आदि -मिसिंग बाने केबांग के नेतृत्व में आज अरुणाचल प्रदेश के आदि जनजातीय समुदाय के कृषि उत्सव सोलुंग उत्सव का आयोजन जोनाई महकमा के रायेंग-विजयपुर पंचायत के सिरामपुरिया के मुरंगघर में किया गया। उल्लेखनीय है की अरुणाचल प्रदेश में प्रति वर्ष सितंबर माह में कृषि उत्सव के रुप में सोलुंग उत्सव मनाया जाता है। 
इस उत्सव के जरीये अच्छी आनाज के लिये सबसे पहले दिन अपने आराध्य देवी -देवताओं को मिथुन की बलि देकर किया जाता हैं। अरुणाचल प्रदेश के आदि और मिसिंग जनजातिय लोगों के बीच भाईचारे बनाए रखने के लिए अरुणाचल प्रदेश के लोगों के सोलुंग उत्सव को सिरामपुरिया में आज एक दिवसीय कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। उल्लेखनीय हैं कि असम के मिसिंग जनजातिय लोगों के कृषि उत्सव आली आई लिंगांग प्रति वर्ष फाल्गुन माह के प्रथम बुधवार को मनाया जाता है।
 आदि -मिसिंग बाने केबांग के बैनर तले आली आये लिंगांग उत्सव अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में आयोजन किया जाता है। वहीं आज के इस कार्यक्रम के कार्यवाही अध्यक्ष अतुल पेगु और सचिव तुषार नाटे ने कहा कि असम-अरुणाचल प्रदेश के लोगो के बीच भाईचारे को बढाने और अपनी संस्कृति को एक दुसरे को बताने के लिये यह इस तरह के आयोजन की जरुरत होती हैं। सोलुंग त्योहार पहले भी वर्ष 2019 को आयोजन किया गया था मगर वर्ष 2020 को कोविड़ महामारी के चलते आयोजन नही किया गया। आज के ईस कार्यक्रम में आदि तथा मिसिंग समाज की कला-संस्कृति को प्रदर्शित किया जायेगा।इस सोलुंग उत्सव में असम-अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न भागों से गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib