Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता , 05 सितंबर -
धेमाजी जिला गौ-पालको के नेतृत्व में आगामी06 सितंबर को जोनाई महकमाधिपति कार्यालय के सम्मुख गौ-सूरक्षा कानून 2021 के विरोध में एक विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जोनाई गांधी पथमार्ग पर स्थित होटल पाकघर के प्रांगण में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
 जिसमें गौ-पालकों ने कहा कि गौ - सूरक्षा कानून 2021 से गौ -पालन पर भरोसा कर जीवन यापन करने वाले लोगों के भविष्य में इस कानून का बुरा असर पड़ेगा। फलस्वरूप उक्त जन विरोधी कानून के विरोध में गौ-पालक उक्त कानून के विरोध में एकजुट होकर प्रतिवाद में विरोध प्रदर्शन करने के लिए महकमाधिपति कार्यालय परिसर के सम्मुख विरोध कार्यक्रम लिया गया है। उक्त कार्यक्रम में सभी गौ-पालक लोगों को उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। 
दुसरी ओर कृषक मुक्ति संग्राम समिति के केन्द्रीय समिति के महासचिव विद्युत सैकिया , छात्र मुक्ति संग्राम समिति के केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष बिट्टू सोनवाल , कार्यवाही अध्यक्ष मानस कोंवर और कृषक मुक्ति संग्राम समिति के जिला अध्यक्ष सैफ पाव ने पुनः पाकघर होटल में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजन कर कहा कि कल जोनाई महकमा के महकमाधिपति कार्यालय परिसर के सम्मुख होने वाले गौ-सूरक्षा कानून 2021 के विरोध में आयोजित किया गया विरोध कार्यक्रम में शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई उपस्थित रहेंगे। 
साथ ही कहा कि इस कानून के जरीये राज्य सरकार जिस सम्प्रदाय को निशाना साधने की कोशिश कर रही है। उस सम्प्रदाय से दस में एक ही व्यक्ति गौ पालन से जुड़ा हुआ है। जिससे इस कानून से सबसे ज्यादा मिसिंग समाज, असमिया समाज और गोरखा समाज पर बुरा असर पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib