Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]



मनोज कुमार प्रजापति, जोनाई - 19 अक्टूबर - 
 
       कोरोना महामारी के बीच करीब 18 महीने बाद ईस्ट सियांग जिला स्थित अरुणाचल प्रदेश के पहले सैनिक स्कुल में कक्षा नौ की पाठदान की तैयारीयां शुरु हो गई हैं। आज से इस विद्यालय में कैडे़टों का आना शुरु हो गया हैं और जल्द ही यहां पर पाठदान शुरु हो जायेगी। सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग के प्रिंसिपल कमांडर प्रवीण कुमार पोला ने कहा कि पुरा विद्यालय परिसर में सरकार द्वारा दिये गये कोविड़ महामारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा हैं और क्लास रुम, हास्टल तथा मेस में भी कोवड़ 19 के दिशा निर्देशों का पुरा पालन किया जायेगा। साथ ही श्री पोला ने कहा कि कक्षा नौ को शुरु करने के बाद जल्द ही अन्य कक्षाओँ को खोलने के लिये योजना बनाया जायेगा।      
  यहां आने वाले कैडेटों का कहना हैं कि आनलाईन क्लास से काफी बेहतर आफलाईन क्लास होता हैं। क्योकीं कक्षा में बैठकर कर किसी भी प्रश्न का उत्तर शिक्षक से मिल जाता हैं।जबकीं आनलाईन क्लास होने से खराब नेटवर्क के कारण पढ़ाई अच्छी से नही हो पाती हैं। वहीं आज विद्यालय में आने वाले कैडेटों के चेहरों पर मुस्कान झलक रही थी।

दुसरी ओर अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिला के निग्लाक स्थित राज्य के पहले सैनिक स्कुल में शिक्षा वर्ष 2022 - 2023 के लिये रजिस्ट्रेसन प्रक्रिया शुरु हो गई हैं । आनलाईन के जरीये आगामी 26 अक्टूबर तक नामांकन रजिस्ट्रेसन प्रक्रिया चलेगी। सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग के प्रिंसिपल कमांडर प्रवीण कुमार पोला ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि पिछले शिक्षा वर्ष से सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग में कक्षा छह से लड़कीयों के लिये शिक्षा व्यवस्था शुरु कर दी गई हैं। सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग में इस बार तीस लड़कियों को पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। 
अभिभावक अपने बच्चे को सैनिक स्कुल में नाम भर्ती करने तथा अधिक जानकारी के लिये और लिखित परिक्षा की नामांकन हेतु सैनिक स्कुल के वेबसाईट http://aissee.nta.nic.ac.in अथवा www.sainikschooleastsiang.com पर जाकर रजिस्ट्रेसन करवा सकते हैं। लिखित परिक्षा आगामी 09 जनवरी 2022 को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर, पासीघाट तथा तवांग के परिक्षा केन्द्र में होंगी। सैनिक स्कुल में नाम भर्ती के लिये परीक्षार्थी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती ,कन्नड़, मलयालम, मराठी, उडीया, पंजाबी, तामिल, तेलेगु तथा उर्दू भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib