जोनाई , निज संवाददाता , 25 अक्टुबर :--
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सियांग जिले के ओयान में आज सुबह एक भंयकर पथ दुर्घटना में चाय बागान में श्रमिकों को ले जा रही बस राष्ट्रीय पथमार्ग पर गिर गई।
जानकारी के अनुसार AR 09 7093 नंबर की एक बस जोनाई के जोनकारेंग , राजाखना अंचल के महिला चाय बागान श्रमिकों को लकेर सुबह ओयान स्थित दोनी पोलो चाय बागान जा रही थी।
तभी ओयान नामक स्थान पर विपरीत दिशा की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी को साइड देने के चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पर जा गिरी । जिसमें बस में सवार 25 महिला श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना में पांच गंभीर रूप से घायलों को उन्नत चिकित्सा के लिए डिब्रूगढ़ चिकित्सालय में रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के रुकसिन स्थित एक व्यक्तीगत नार्सिंग होम में भर्ती करने के साथ ही और जोनाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी भर्ती कराया गया है।

इस दुर्घटना में घायलों को चिकित्सालय में में भर्ती कराने में ओयान के गांव रक्षी वाहिनी, आदि मिसींग बाने केबांग छात्र संगठन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सहयोग किया I

No comments:
Post a Comment
say somethings