जोनाई , निज संवाददाता , 25 अक्टूबर :-
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में आज से जापानी एन्केफ्लाईटीस टिकाकरण का शुभारंभ किया गया है। जोनाई महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान ने बताया कि महकमे के समकोंग उच्च माध्यमिक विद्यालय , लाईमेकुरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,तेलेम ट्रायवेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,गाली उच्च माध्यमिक विद्यालय , जोनाई बालिका महाविद्यालय में आज जापानी एन्केफल्याईटीस टिकाकरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने 15-65 उम्र के लोगों के लिए जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के खिलाफ टीकाकरण अभियान में कुल 20,607 लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालय में कुल 14107 छात्रों को टिकाकरण दिया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने द्वितीय पर्याय में कुल 6500 लोगों को टिकाकरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। डॉ किशोर कुमार कामान ने कहा कि कोरोना टिकाकरण लेने वाले लोग 28 दिन के बाद जापानी एन्केफ्लाईटीस टीका ले सकते हैं।साथ ही महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान ने सभी लोगों से जापानी एन्केफ्लाईटीस टिकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।



No comments:
Post a Comment
say somethings