Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

सियांग लाइव चैनल ,30 अक्टूबर:----
अरुणाचल प्रदेश के ग्रामीण बैंक के रुकसिन शाखा के शाखा प्रबंधक के नेतृत्व में बैंक ग्राहकों को जागरूक करने के उद्देश्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया| अरुणाचल प्रदेश के ग्रामीण बैंक के तत्वधान में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत बैंक से जुड़े कार्यक्रम पर आधारित नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का सफल प्रयास किया गया| एपीआरबी के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी| 
जिसमें प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना ,प्रधानमंत्री ज्योति जीवन बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आत्म निर्भर बागवानी योजना , आत्म निर्भर कृषि योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी| यहां पर बैंक कर्मियों ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा खाता खुलवाने के लिए जागरुक करते हुए कहा कि खाता संबंधी सुरक्षा भी रखना बहुत जरूरी है| इन लोगों ने ग्राहकों को बताया कि खाता से संबंधित बातें, एटीएम पिन या अन्य प्रकार की जानकारी दूसरों से न बताएं| वर्ना आप लोग ठगी का शिकार बन सकते हैं| 
शाखा प्रबंधक ने यह भी बताया कि आरबीआई के निर्देशानुसार बैंक कर्मी भी इस प्रकार की जानकारी ग्राहकों से नहीं मांगते |फिर भी अगर कोई बैंक कर्मी बताकर ऐसे जानकारी मांगता है तो बैंक एवं थाना से सीधा संपर्क कर शिकायत करें| इन लोगों के द्वारा महिला एवं पुरुष दोनों प्रकार के बैंक ग्राहकों को मंच पर बुलाकर बैंक ग्राहक सुरक्षा की शपथ दिलवाई |इस कार्यक्रम में नाटक के कलाकारों ने कई प्रकार के लोन के बारे में जानकारी दी एवं कहा कि लोन लेकर उसे समय से चुकाना भी याद रखें| इन कलाकारों ने बीच-बीच में गीत-संगीत से भी ग्राहकों का मनोरंजन करने में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी| इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक बैंक के कर्मचारी, व्यवसायी ,ग्राहक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे|

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib