Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता , 28 अक्टूबर :------
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में भारतीय जनता पार्टी की धेमाजी जिला समिति के अंतर्गत जोनाई विधानसभा क्षेत्र के पांचों मण्डल समितियों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की एक बैठक जोनाई बाजार के पार्किंग प्लेस स्थित नासरसुक गृह में किया गया।
 जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक दिशाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। सभा की अध्यक्षता भाजपा की धेमाजी जिला समिति के अध्यक्ष प्रेमा दत्त ने किया। सभा की उद्देश्य व्याख्या जिला समिति के महासचिव पार्थ क्षेत्री ने किया। भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक सभा में विशेष रूप से लखीमपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रदान बरुवा ने सांगठनिक दिशाओं पर विस्तार से चर्चा किया। 
सांगठनिक सभा में लखीमपुर के सांसद प्रदान बरुवा के उपस्थित होने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के जोरदार तरीके से जनता के बीच पहुंच कर अपने सरकार के विभिन्न योजनाओं को प्रचार--प्रसार करने पर जोर दिया।सांगठनिक सभा में भारतीय जनता पार्टी की धेमाजी जिला समिति के अध्यक्ष प्रेमा दत्त ने कहा कि भाजपा की जोनाई विधानसभा क्षेत्र के पांचों मण्डल समिति की सांगठनिक दिशाओं पर आने वाले दिनों में प्रत्याशियों को विजयी बनाने की रणनिती पर मंथन किया गया। आगामी एक नवंबर को पुरे राज्य भर में होने वाले कार्यकारिणी सभा को लेकर भी आज विचार विमर्श किया गया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib