Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई, पूर्वांचल प्रहरी निज संवाददाता, 9 अक्टूबर :-
 धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के बाहिर जोनाई गांव पंचायत के अंतर्गत बगीनदी निवासी और एक गैर सरकारी विद्यालय के शिक्षक नंद पराजुली ने अपने विद्यालय के छात्रों को ज्ञान का प्रकाश देते-देते खुद अपने आंखों की रोशनी को खो चुके हैं।
 गैर सरकारी एक नंबर बगीनदी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नंद पराजुली को अपने जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
      नंद पराजुली ने एक नंबर बगीनदी प्राथमिक विद्यालय में वगैर वेतन के ही करीब बीस वर्षों तक शिक्षक के रूप में शिक्षा दान कर अपने विद्यार्थीयों को ज्ञान का प्रकाश दिया। दो वर्ष पुर्व शिक्षक नंद पराजुली के जीवन में अचानक ही कई विपत्तीयां आ गई। उन्हे मधुमेह और उ्च्च रक्तचाप की बीमारी ने जकड़ लियाऔर धीरे धीरे उनकीआंखों की रोशनी चली गई। उल्लेखनीय हैं कि एक नंबर बगीनदी प्राथमिक विद्यालय भी सियांग व लाली नदी के भुकाटाव के कारण नदी में समा गई।
 किसी तरह अपने परिवार वालों का भरण पोषण करने वाले शिक्षक नंद पराजुली का परिवार अब जून की रोटी के लिए तरस रहे हैं। ईलाज करने के लिये नंद पराजुली के परिवार वालों ने अपने घर की गाय-बैल सहित बकरीयों को भी बेच दिया हैं और अब बेचने के लिए कुछ भी नहीं रह गया है। जिस कारण नंद पराजुली के ईलाज में परिजनो को काफी परेशानी हो रही हैं और घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई है । नंद पराजुली के परिवार में पत्नी , छोटे छोटे बच्चों को अगर पड़ोसी राशन नहीं दे तो भुखे ही रहना पड़ता है। नंद पराजुली के पत्नी आशा पराजुली ने अपने पति के ईलाज के लिये लोगो से अपील करते हुए आर्थिक सहयोग करने की मदद मांगी हैं। साथ ही आर्थिक मदद करने के लिये मोबाईल नम्बर 8473999730 पर संपर्क करने और आशा पराजुली का एकाउंट नंबर 36444213973 , (IFSC Code SBIN0005557. STATE BANK OF INDIA , JONAI BRANCH) पर मदद करने की अपील की हैं।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib