Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता 23 दिसंबर :---
मिसिंग समाज के जातीय संगठन मिसिंग बाने केबांग, मिसिंग दृरबी केबांग, टीएमपीके, टीएमएमके और एमएमके की संयुक्त अधिवेशन आगामी 25 और 26 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।  जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होने वाले उक्त संगठन के आयोजन समिति की ओर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया । 
इह संवाददाता सम्मेलन में टीएमपीके की केन्द्रीय समिति के पुर्व अध्यक्ष नरेश कुम्बांग , टीएमएमके की केन्द्रीय समिति की अध्यक्ष पद्मिती दलै ,साहित्य संपादक गितांजली बोरी पातिर , सदस्य विनीता सारह ,जोनाई जिला समिति की अध्यक्ष मलया बोरी , सचिव कुमारी पेगु , टीएमपीके की जोनाई जिला समिति की सचिव विधान मिली , शिक्षा सचिव बिनेश पातिर , संजय दलै , संजय कुम्बांग , घन नरह , दिनेश पेगु , पुर्व सचिव राजद्विप पातिर आदि सहित कई नेता उपस्थित थे। 
   टीएमपीके के केन्द्रीय समिति की पुर्व अध्यक्ष और स्वागत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश कुम्बांग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मिसिंग बाने केबांग , मिसिंग दृरबी केबांग , टीएमपीके ,टीएमएमके और एमएमके की संयुक्त अधिवेशन में 1397 प्रतिनिधि मंडल हिस्सा लेंगे । मिसिंग जातीय संगठन के जोनाई जिला समिति की पांचों संगठनों के अंतर्गत 16 आंचलिक समिति से 10 प्रतिनिधि , संगठन की पंजीकृत 177 गांव से एक एक प्रतिनिधि और जोनाई महकमा के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र गुट के दो-दो प्रतिनिधि , जिला समिति के पदाधिकारी , केन्द्रीय समिति की प्रतिनिधि और पुर्व प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया गया है। 
साथ ही उन्होने कहा कि अधिवेशन के प्रथम दिन कार्यक्रम में सुबह साढ़े दस बजे प्रतिनिधि सभा का द्वार उद्घाटन , प्रार्थना सभा के बाद ग्यारह बजे प्रतिनिधि सभा का उद्घाटन और प्रतिनिधि सभा आयोजित किया जाएगा। 
  दुसरे दिन सुबह पांचों संगठनों की झंडा फहराया जाएगा , शहीद तर्पण के साथ ही कार्यक्रम की शुरूआत किया जाएगा । सुबह साढ़े दस बजे आयोजित होने वाले 'असम के जनजातीय लोगों के भुमि का अधिकार 'शीर्षक आलोचना चक्र में अखिल असम ट्रायबेल संघ के महासचिव आदित्य खाकलारी मुख्य प्रवक्ता के रूप में हिस्सा लेंगे। " मिसिंग समाज के लोगों के ग्राम्य अर्थनीति ' शीर्षक आलोचना चक्र में जोनाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक और टीएमपीके के पुर्व अध्यक्ष भुवन पेगु मुख्य वक्ता के रूप सभा को संबोधित करेंगे। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश कुम्बांग ने कहा है कि अधिवेशन की तैयारीयां जोरदार तरीके से चल रही है। नामचीन हस्तियों के हिस्सा लेने वाले इस अधिवेशन में जोनाई जिला समिति की मिसिंग बाने केबांग,मिसिंग दृरबी केबांग, टीएमपीके,टीएमएमके और एमएमके के संयुक्त अधिवेशन की सफलता के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों से सहयोग करने की अपील किया गया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib