Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता, 22 दिसंबर
धेमाजी जिले के जोनाई पुलिस थानांतर्गत जोनकारेंग बाजार के समीप राष्ट्रीय राजपथ मार्ग 515 पर आज शाम को प्रायः पांच बजे एक बाइक और एक स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
जानकारी के अनुसार निरजू कांत पेगु (48)नामक व्यक्ति जोनाई से अपने बाइक पर सवार होकर जोनकारेंग की ओर अपने घर जाने के दौरान पिछे से अरुणाचल प्रदेश के मारियांग से काम कर अपने घर की लौट रहे स्कूटी सवार तथा राजाखन्ना के सिंहपुर गांव निवासी तेज बहादुर गुरुंग(30) नामक युवक और उसके साथी अरुणाचल प्रदेश के नामे गांव निवासी सोम मारडी (18) की जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें बाइक सवार निरजू कांत पेगु (48) और स्कूटी सवार दोनों युवक क्रमशः तेज बहादुर गुरुंग (30) और सोम मारडी (18) को तत्काल अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के रुकसिन स्थित व्यक्तिगत नार्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद गंभीर रूप से घायल निरजू कांत पेगु और तेज बहादुर गुरुंग को उन्नत चिकित्सा के लिए डिब्रूगढ़ स्थित असम चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib