Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 25 दिसंबर :---
मिसिंग समाज के लोगों के जातीय संगठन मिसिंग बाने केबांग , मिसिंग दृरबी केबांग , टीएमपीके ,टीएमएमके और एमएमके की संयुक्त अधिवेशन आज से दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के प्रांगण में शुभारंभ किया गया। पांचों मिसिंग जातीय संगठन क्रमशः मिसिंग बाने केबांग , मिसिंग दृरबी केबांग , टीएमपीके ,टीएमएमके और एमएमके की संयुक्त अधिवेशन के प्रथम दिन कार्यक्रम अनुसार सुबह साढ़े दस बजे प्रतिनिधि सभा का द्वार उद्घाटन टीएमपीके के केन्द्रीय समिति की पुर्व अध्यक्ष और स्वागत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश कुम्बांग ने किया ।टीएमपीके के पुर्व अध्यक्ष मुला कांत पेगू के अगुवाई में नेताओं ने केयूम प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद बाद प्रतिनिधि सभा में केन्द्रीय समिति के नेताओं को सम्मानित किया गया । इसके बाद प्रतिनिधि सभा का उद्घाटन भाषण टीएमपीके के केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राज कुमार मोरांग ने दिया। प्रतिनिधि सभा में मिसिंग बाने केबांग के अध्यक्ष राजू मेदक के द्वारा' मिशिंग समाज का समाज सुधार ' शीर्षक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाषण प्रस्तुत किया।आज के प्रतिनिधि सभा में 1397 प्रतिनिधियों मंडल हिस्सा लिया । मिसिंग जातीय संगठन के जोनाई जिला समिति की पांचों संगठनों के अंतर्गत 16 आंचलिक समिति से 10 प्रतिनिधि , संगठन की पंजीकृत 177 गांव से एक एक प्रतिनिधि और जोनाई महकमा के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र गुट के दो-दो प्रतिनिधि , जिला समिति के पदाधिकारी , केन्द्रीय समिति की प्रतिनिधि और पुर्व प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib