Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 27 दिसंबर :-----मिसिंग सम्प्रदाय के लोगों के जातीय संगठन एमएमके , एमडीके ,एमबीके , टीएमपीके ,टीएमएमके सहित पांच संगठनों की संयुक्त अधिवेशन 25 और 26 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के प्रांगण में सम्पन्न हो गया ।
जिसमें दुसरे दिन 26 दिसंबर को कार्यक्रम अनुसार सुबह पांचों संगठनों के नेताओं ने मिसिंग बाने केबांग के अध्यक्ष अतुल पेगु , टीएमपीके के जिला समिति कान्दा तायेंग , मिसिंग मिमाक केबांग के अध्यक्ष मुक्ति नाथ पेगु , मिसिंग दृरबी केबांग के अध्यक्ष प्रदीप कुम्बांग , टीएमएमके की अध्यक्ष मलया बोरी के द्वारा अपने अपने समिति की झंडा फहराया । टीएमपीके के केन्द्रीय समिति के महासचिव तिलक दलै ने शहीद तर्पण किया। सुबह साढ़े दस बजे आयोजित होने वाले 'असम के जनजातीय लोगों के भुमि का अधिकार 'शीर्षक आलोचना चक्र में अखिल असम ट्रायवेल संघ की महासचिव आदित्य खाकलारी मुख्य प्रवक्ता के रूप में हिस्सा लिया। श्रीखाकलारी ने कहा कि 72 वर्ष के बाद इस बार के वर्तमान सरकार ने हमारे जनजातीय लोगों के बारे में ध्यान दें रही है । " मिसिंग समाज के लोगों के ग्राम्य अर्थनीति ' शीर्षक आलोचना चक्र में जोनाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक और टीएमपीके के पुर्व अध्यक्ष भुवन पेगु मुख्य वक्ता के रूप सभा को संबोधित किया। उक्त सभा में पांचों संगठनों की आंचलिक समिति , जिला समिति और केन्द्रीय समिति के नेताओं ने सभा को संबोधित किया। सभा में नई समिति का गठन किया गया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib