Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई, पूर्वांचल प्रहरी निज संवाददाता,16 दिसंबर :
जोनाई महकमा कृषि अधिकारी अपुर्व कुमार बरुवा के नेतृत्व में रविवार को कार्यवाही दण्डाधीश प्रीतम कुमार दास के मार्गदर्शन में जोनाई महकमा के अधीन विभिन्न कृषि कार्य समुह के खेतों में जाकर मुआयना किया और किसानों के साथ बातचीत की।इस दौरान जोनाई कृषि विकास चक्र अधिकारी क्रमशः जयंतजीत दास , दिव्य ज्योति बोरा और पंकज पुराण उपस्थित थे। इस अवसर पर तीन कृषि विस्तारक सहायक सुनिल दलै , ध्रुव ज्योति दत्त और कर्णकांत सेलेंग भी उपस्थित थे। 
  उल्लेखनीय है कि कृषि अधिकारियों ने सिमेन छापरी से समकंग, मिकीर, मईनापुर, मध्य लखीपुर पथार सहित विभिन्न अंचलों में खेतों का दौरा किया। 
  वर्तमान समय में अधिक लाभजनक सरसों, गेहूं , मक्के, स्ट्रा-वेरी आदि के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दी और उनके सवालो का जबाब दिया। साथ ही सहकारी आयुक्त प्रीतम कुमार दास ने कहा कि आगामी दिनों में किसानों में कृषि कार्य को वैज्ञानिक पद्धति से करने के लिए उत्साहित किया जायेगा। जो कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में मनोबल बढ़ाने में सहायक होगी।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib