Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई, निज संवाददाता,17 दिसंबर:
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के परियोजना निदेशक कार्यालय एवं संबंधित जनजाति उन्नयन परियोजना और महकमा समाज कल्याण विभाग कार्यालय के अंतर्गत अनुसुचित जनजाति, अनुसुचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त चैयरमेन के द्वारा हिताधिकारियों को समाग्री वितरण और सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जोनाई के मिसिंग कृष्टि केबांग भवन के मुरुंग घर के प्रांगण में किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जोनाई के विधायक भुवन पेगु , विशिष्ट अतिथि के तौर पर महकमा के महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी , कार्यवाही दण्डाधीश और आईटीडीपी के प्रोजेक्ट आफिसर प्रीतम कुमार दास, भाजपा के पुर्व जोनाई मंडल समिति के अध्यक्ष आदित्य बरुवा , भाजपा पश्चिम जोनाई मण्डल समिति के अध्यक्ष शिव कुमार दलै ,एजीपी के धेमाजी जिला समिति के अध्यक्ष लखींद्र सेनसुआ ,यूबीपीओ के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी , सम्मिलित गण शक्ति,असम दल के कार्यकारी अध्यक्ष बीर बहादुर लिम्बु , मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के कार्यवाही सदस्य नरेश कुम्बांग ,पुर्व जोनाई जिला परिषद सदस्य अतुल पेगु , देवरी स्वायत्तशासी परिषद के साधारण सदस्य हेमंत देवरी , आईटीडीपी के नवनियुक्त चैयरमेन पवाईलाव मुसाहारी , अनुसुचित जाति के नवनियुक्त चैयरमेन फुलेश्वर सूत्रधर , अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुपन सैकिया और अनुसूचित जनजाति विकास बोर्ड के चैयरमैन अच्युत दलै उपस्थित थे। इस अवसर पर जोनाई महकमा समाज कल्याण विभाग कार्यालय के तरफ से वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुसुचित जनजाति के 269 हिताधिकारियों , अनुसुचित जाति के 1955 हिताधिकारियों , अन्य पिछड़ा वर्ग के 1038 हिताधिकारियों के नाम पर लिस्ट तैयार किया गया है।जोनाई महकमा के परियोजना निदेशक कार्यालय आईटीडीपी कार्यालय के अधीन वित्तीय वर्ष 2020-21 के 1705 हिताधिकारियों के नाम तैयार किया गया है। जिसमें विधायक भुवन पेगु , महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी , भाजपा के पुर्व जोनाई मंडल समिति के अध्यक्ष आदित्य बरुवा , भाजपा पश्चिम जोनाई मण्डल समिति के अध्यक्ष शिव कुमार दलै ,एजीपी के धेमाजी जिला समिति के अध्यक्ष लखींद्र सेनसुआ , सम्मिलित गण शक्ति,असम दल के कार्यकारी अध्यक्ष बीर बहादुर लिम्बु , मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के कार्यवाही सदस्य नरेश कुम्बांग आदि विशिष्ट अतिथियों ने अनुष्ठानिक रुप से करीब छह हिताधिकारियों को समाग्री वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib