Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 17 दिसंबर :------
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के रांकप तीनआली के समीप राष्ट्रीय राजपथ मार्ग 515 पर आज एक भंयकर पथ दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार AR 01L 9996 नंबर की एक फार्च्यूनर सीगमा फोर और साईकिल से गैस सिलेंडर लें जाने वाले एक युवक के साइकिल में ठोकर लग गई। जिसमें साइकिल सवार बिजू दास (32) नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना में गंभीर रूप से घायल बिजू दास नामक युवक को जोनाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां बिजू दास को चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद उन्नत चिकित्सा के लिए डिब्रूगढ़ चिकित्सालय में रेफर कर दिया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib