Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 31 दिसंबर :---
देश में कोरोना वायरस के नये ट्रेंड ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पुरे महकमे में लोगों से ज्यादा सतर्कता बरतने की अपील की है। इसी कड़ी में आज महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान ने संवाददाताओं से कहा है कि कोरोना के नये ट्रेंड ओमीक्रोन के बढ़ते प्रभाव के प्रति जागरूक करने के लिए आज से गुवाहाटी से जोनाई (मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन) आने वाले लाचित एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग ने रेपिड एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिया है।
 इसी बीच ज़्यादातर यात्रीयों को पुलिस दल के तैनात रहने के बावजूद भी पीछे के रास्ते से भागते देखा गया। उल्लेखनीय है कि विश्व में पिछले 24 नवंबर से 16 दिसंबर तक ओमिक्रॉन वायरस से पिड़ित लोगों की संख्या 89 देशो में तेजी से बढ़ रही है। जिसमें भारतवर्ष में अब तक कुल 16 राज्यों में लोग इससे ग्रस्त हुए हैं। नोबेल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए धेमाजी जिले के जोनाई महकमा प्रशासन ने विवाह , श्राद्ध, सार्वजनिक पार्टी और नववर्ष के पालन में लोगों की भीड़ सीमित करने की आह्वान किया गया है। साथ ही महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार ने कहा है कि घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने ,समाजिक दूरी बनाने और लगातार हाथ धोने की लोगों से अनुरोध किया है। जिस व्यक्ति ने कोरोना वायरस के प्रथम और द्वितीय टीके नहीं लिया है । उन्हें अतिशीघ्र टीके लेने के लिए विशेष रूप से आह्वान किया है। जो व्यक्ति राज्य के बाहर से आए है अथवा जिन्हें बुखार , खांसी की शिकायत हो उन्हें भी अतिशीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड परीक्षा कराने की महकमा प्रशासन ने अनुरोध किया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib