जोनाई , निज संवाददाता , 31 दिसंबर :---
लखीमपुर जिले के युवा पत्रकार एवं नेशनल बुक ट्रस्ट अब इंडिया के असमीया अनुवादक अरुणज्योति बोरा को वर्ष 2021 की राम दुलारी मालपानी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए मनोनीत किया गया है। आगामी 7 जनवरी को धेमाजी के रूप कुंवर ज्योति प्रसाद आगरवाला स्मृति भवन में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से उनको सम्मानित किया जाएगा। लखीमपुर शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी राजेश मालपानी द्वारा प्रदत्त तथा पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन " ग "मंडल और धेमाजी जिला पत्रकार संस्था द्वारा प्रवर्तित राम दुलारी देवी मालपानी पत्रकारिता पुरस्कार हर दुसरे वर्ष असम की पत्रकारिता में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले दो व्यक्ति को दिया जाता है । विज्ञप्ति में और जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर प्रदेशिय मारवाड़ी सम्मेलन के मंडल ग के प्रभारी उपाध्यक्ष छत्तरसिंह गिरिया ने बताया कि मारवाड़ी सम्मेलन असम के क्रिड़ा, साहित्य, लोककला संस्कृति सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में स्वस्थ - स्वच्छ स्पर्धा और प्रेरणा संचार के उद्देश्य से ऐसे सम्मान व पुरस्कार प्रदान करता आया है। इसी क्रम में जुगल किशोर मालपानी व रामदुलारी देवी मालपानी स्मृति साहित्य, संस्कृति व पत्रकारिता सम्मान की शुरुआत की गई है। युवा पत्रकार तथा अनुवादक अरुणज्योति बोरा को रामदुलारी देवी मालपानी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चुने जाने पर लखीमपुर के विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। पुरस्कार में 11 हजार रुपये नकद,साफा ,(राजस्थानी पगड़ी) सेलेन्ग चादर और मानपत्र शामिल है। इस समारोह में लखीमपुर के वरिष्ठ पत्रकार, अवकाशी शिक्षक देवेन्द्र पाण्डेय को भी राजेश मालपानी के पिता की स्मृति में युगल किशोर मालपानी पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील भी की है।



No comments:
Post a Comment
say somethings