जोनाई , निज संवाददाता , 03 जनवरी :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में रविवार को असम सरकार के शिक्षा और पहाड़ी जनजाति एवं अनन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री डॉ रनोज पेगु ने जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अवकाश प्राप्त उपाचार्य स्व. डीराम कुम्बांग की प्रतिमुर्ती का उद्घाटन करने रविवार को जोनाई पहुंचे। साथ ही शिक्षा मंत्री जोनाई पहुंचकर जोनाई बालिका महाविद्यालय में डिजिटल वर्चुअल क्लास रूम का अनुष्ठानिक रुप से उद्घाटन किया।
इस अवसर पर लखीमपुर के संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रदान बरुवा , जोनाई के विधायक भुवन पेगु , मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यवाही सदस्य परमानंद सांयेगिंया उपस्थित थे।
जिसके बाद में शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगु ने मिसिंग कृष्टि केबांग भवन के प्रांगण में मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के पुंजी से निर्मित जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अवकाश प्राप्त उपाचार्य और मिसिंग आगम केबांग के पुर्व अध्यक्ष डीराम कुम्बांग की प्रति मुर्ती की अनुष्ठानिक रुप से राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर लखीमपुर के संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रदान बरुवा , जोनाई के विधायक भुवन पेगु , मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यवाही सदस्य परमानंद सांयेगिंया , मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के कार्यवाही सदस्य राजु मेदक, नरेश कुम्बांग, साधारण सदस्य पदुम राय आदि सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।इसके बाद मिसिंग कृष्टि केबांग भवन के प्रांगण में एक सभा आयोजित किया गया। जिसमें सभा की संचालन धेमाजी जिला परिषद सदस्य अतुल पेगु ने किया। सभा में शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगु को स्थानीय विभिन्न दल -संगठनों के नेताओं ने सम्मानित किया। सभा में मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यवाही सदस्य परमानंद सांयेगिंया ने स्वागत भाषण दिया। सभा में शिक्षा मंत्री ने स्वर्गीय डीराम कुम्बांग के जीवनी पर प्रकाश डाला ।
साथ ही स्थानीय संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर में शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगु ने टेट शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है और 31 मार्च तक प्रक्रिया सम्पन्न किया जाएगा। साथ ही
शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगु ने कहा कि इस वर्ष मैट्रिक और हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा निश्चित समय पर आयोजित किया जाएगा। साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि टेट परीक्षा पास शिक्षकों की नियुक्ति इस वर्ष मार्च महीने तक हो जाएगा।



No comments:
Post a Comment
say somethings